Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 28, 2025

कबड्डी हमें अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना सिखाता है-इन्द्र साव विजेता कबड्डी टीम को पुरस्कृत किए विधायक इन्द्र साव

 कबड्डी हमें अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना सिखाता है-इन्द्र साव



विजेता कबड्डी टीम को पुरस्कृत किए विधायक इन्द्र साव


सिमगा:- विधानसभा स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होकर विधायक इन्द्र साव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। युवा कबड्डी क्लब रोहरा के तत्वावधान  में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच ग्राम दरचुरा और ग्राम रोहरा के बीच खेला गया, जिसमें रोहरा की टीम् रोमांचक जीत हासिल की। इस अवसर पर विधायक इन्द्र साव ने कहा कबड्डी केवल एक खेल नहीं है बल्कि यह हमारी मिट्टी, हमारी संस्कृति और हमारी परंपरा से गहराई से जुड़ा हुआ है। गांव-गांव में खेले जाने वाला यह खेल हमें अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना सिखाता है। युवा जब मैदान में "कबड्डी-कबड्डी" की अवाज लगाते है तो उसमें हमारी भारतीय संस्कृति की गूंज सुनाई देती है। इस प्रतियोगिता का आयोजन यह दर्शाता है कि हमारी युवा पीढ़ी खेलों में आगे बढ़ रही है। खेल से न केवल शरीर स्वस्थ्य रहता है। बल्कि मन और चरित्र भी मजबूत होता मैं इस आयोजन के सभी आयोजकों खिलाड़ियों और जनता का विशेष आभार प्रकट करता हॅू। आप सभी की मेहनत और सहयोग से यह प्रतियोगिता सफल हुई है। विधायक इन्द्र साव ने सरपंच और ग्रामवासी की मांग पर विधायक मद से रंगमंच निर्माण की घोषणा किए। इस असवर पर मुख्य रूप से गुलाब साहू सरपंच, गोपाल निषाद, धर्मेन्द्र यादव, दिलहरण यादव पंच, पोषन साहू, राकेश साहू पंच, पंचराम पोल, दौलत निषाद, दिलहरण साहू, रामकुमार, बलदाउ वैष्णव, मनराखन यदु पंच, नरेश यदू जी, बाके बिहारी शुक्ला विभिन्न ग्राम के खिलाड़ी सहित भारी संख्या  आमजन उपस्थित रहे।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad