राजनांदगांव
थाना सिटी कोतवाली एवं बसंतपुर पुलिस राजनांदगांव की सयुक्त कार्यवाही।
शहर के मयूर होटल मे जुआ खेल रहे चार आरोपी को धारा 3 (2) छ0ग0 जुअंॉ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत किया गया गिरफ्तार।
आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 17,670 रूपये, 03 नग मोबाईल किया गया जप्त।
ऽ आगे भी जुआरियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
ऽ नाम पता आरोपियान-
(1) अंगेष्वर देषमुख पिता ऋषिराम देषमुख उम्र 47 साल साकिन सोमनी राजनांदगांव
(2) अलख साहू पिता प्रेमसिंह साहू उम्र 64 साल साकिन महामाया चौक बसंतपुर राजनांदगांव
(3) जगदीष प्रसाद पिता काषीराम प्रसाद उम्र 66 साल साकिन गंज चौक राजनांदगांव
(4) अक्षय रायचा पिता विनोद रायचा उम्र 43 साल साकिन सनसिटी कालोनी राजनांदगांव
पुलिस अधीक्षक महोदय राजनादगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति वैषाली जैन (भा0पु0से0) तथा श्री पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा असमाजिक तत्वों एवं जुआिऱयों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 21.08.2025 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की मयूर होटल स्वीट रूम तृप्ती राजनांदगांव मे तास के पत्तो से जुआ खेल रहे की सूचना तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति वैषाली जैन (भा0पु0से0) के नेतृत्व मे थाना कोतवाली एवं थाना बसंतपुर के संयुक्त टीम गठित कर मौका पहुचकर रेड कार्यवाही किया गया। जो मौके पर मयूर होटल राजनांदगांव के स्वीट रूम मे जुआरियान (1) अंगेष्वर देषमुख पिता ऋषिराम देषमुख उम्र 47 साल साकिन सोमनी राजनांदगांव (2) अलख साहू पिता प्रेमसिंह साहू उम्र 64 साल साकिन महामाया चौक बसंतपुर राजनांदगांव (3) जगदीष प्रसाद पिता काषीराम प्रसाद उम्र 66 साल साकिन गंज चौक राजनांदगांव (4) अक्षय रायचा पिता विनोद रायचा उम्र 43 साल साकिन सनसिटी कालोनी राजनांदगांव को 52 पत्ती तास पर रूपये पैसे का दाव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथ पकडे गये। जिसके कब्जे फड व पास से जुमला रकम 17,670 रूपये एवं 52 पत्ती तास तथा 3 नग मोबाईल जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियो का कृत्य छ0ग0 जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध सबूत पाये जाने से आरोपियो के खिलाफ अप0क्र0 436/25 धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आगे भी असमाजिक तत्वों एवं जुऑरियो के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।
उपरोक्त कार्यवाही मेंं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति वैषाली जैन (भा0पु0से0) थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, सउनि0 नंदनी ठाकुर, प्र0आर0 संदीप चौहान, चंद्रेष सिन्हा, बृजमोहन यादव, आरक्षक प्रदीप जायसवाल थाना कोतवाली, भवानी थनापति थाना बसंतपुर एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.