राजनांदगांव
संकुल स्तरीय खेल में आसरा विद्यालय खो खो में प्रथम
जिला ग्राम भारती राजनांदगांव द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रीडा एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर मोहड़ में संपन्न हुआ। संकुल अर्जुनी के अंतर्गत आने वाले सात विद्यालय अर्जुनी, मोहड़, आसरा , आमगांव, तुमड़ीबोड, टेडेसरा और खुज्जी के कुल 287 भैया बहनों ने विभिन्न विधाओ में भाग लिए जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर आसरा के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बाल वर्ग भैया खो खो में प्रथम वहीं बाल वर्ग बहन खो खो में द्वितीय स्थान प्राप्त किये। इसके अलावा बहन हर्षा ने गोला फेंक, तवा फेंक एवं ऊँची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किये। प्रति वर्ष की भाँति सोहम साहू ने इस बार भी गीता पाठ में प्रथम स्थान प्राप्त किये। वहीं 200 मी दौड़ में हिमांशु एवं दीपिका प्रथम, गुलशन बाधा दौड़ में प्रथम एवं 100मी में द्वितीय, ऊँची कूद वेदांत निषाद प्रथम, एनोश तवा फेंक एवं हिमांशु गोला फेंक में द्वितीय, रिले रेस में द्वितीय, कथा कथन वेदांत साहू प्रथम, मूर्तिकला कान्हा प्रथम, प्रहलाद वर्ग छविकांत गीता पाठ प्रथम एवं कथा कथन द्वितीय, गीत में खुशबु साहू प्रथम,फुगडी सेजल प्रथम, मितान दौड़ विकास द्वितीय आदि सभी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना एवं अपने विद्यालय का मान बढ़ाये..
संकुल अर्जुनी प्रमुख श्री डामन जोशी,संस्था प्रमुख प्रधानाचार्य श्री भगवान दास, खेल प्रमुख पालन दास एवं आचार्य पवन यादव, संतोष मिश्रा, विजय साहू,श्रीमती जितेश्वरी पंचारी, पुष्पा देवी साहू, दुर्गा मानिकपुरी, यामिनी साहू, भावना इंगोले, तारणी साहू आदि सभी शिक्षकों ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किये।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.