Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 11, 2025

सशिमं में हर्षोल्लास के साथ हुआ रक्षाबंधन उत्सव संपन्न

 सशिमं में हर्षोल्लास के साथ हुआ रक्षाबंधन उत्सव संपन्न



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - सांस्कृतिक परंपराओं और भाई-बहन के अटूट स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन का उत्सव आज सरस्वती शिशु मंदिर टिकरापारा , रायपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर पारस्परिक प्रेम , स्नेह और सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को राखी बांधकर एक अनूठा और प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती हेमलता यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन तक सीमित नहीं है , बल्कि यह उन सभी के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का पर्व है , जो समाज में हमारी रक्षा और सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न क्षेत्रों में बेटियां देश का गौरव बढ़ा रही हैं और यह हम सभी के लिये गर्व का विषय है। प्राचार्या ने सभी को भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनायें भी दीं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण , छात्र-छात्रायें एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad