Cni news अहमदाबाद से मनोज सिंह राजपूत की रिपोर्ट
अहमदाबाद में अंतरिक्ष दिवस का सफल आयोजन
अंतरिक्ष दिवस 2025 विशेष रूप से चर्चा में है, क्योंकि यह चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता की दूसरी वर्षगांठ है। इस दिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में इसरो की चंद्रयान-3 लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की याद में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में घोषित किया था ।
इसका मुख्य उद्देश्य चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को याद करना और युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है।
इस कार्यकर्म की श्रृंखला में पीएम श्री स्कूल नवोदय विद्यालय अहमदाबाद ने एक सेमिनार का सफल आयोजन किया जिसके मुख्य वक्ता अंतरिक्ष उपयोग केंद्र, इसरो अहमदाबाद के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री आशीष सोनी रहे। अपने संक्षिप्त व्याख्यान में उन्होंने अंतरिक्ष दिवस की महत्वपूर्ण भूमिका में सैक एवं इसरो के योगदान की जानकारी दी एवं चंद्रयान के सफल अभियान में भारतीय गगनयात्री राकेश शर्मा से लेकर शुभांशु शुक्ला के सफलता की जानकारी दी। उन्होंने अंतरिक्ष में भारत के परचम लहराने में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की तारीफ करते हुए नई कीर्तिमान बनाने का संकल्प लिया। भारतीय अंतरिक्ष में डॉ. साराभाई के प्रयासों को उन्होंने नमन किया और गुजरात की धरती पर हो रहे अंतरिक्ष कार्यों को सराहा।
कार्यकर्म का संचालन श्री रवि शंकर गुप्ता एवं स्वागत श्री भरत रावत ने किया । विद्यालय प्राचार्य श्री रवीन्द्र कुमार दीक्षित ने पुष्प एवं अंगवस्त्र श्रीफल के साथ श्री आशीष सोनी का स्वागत करते हुए इस अंतरिक्ष दिवस कार्यकर्म में आने के लिए आभार प्रकट किया। छात्र छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रकार के कार्यक्रम की वजह से यकीनन छात्रों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.