फुलझर अंचल और बसना क्षेत्र की बेटी, लोकप्रिय सांसद रूपकुमारी चौधरी जी को कौन नहीं जानता!
ग्राम धानापाली में जन्मी और पली-बढ़ी रूपकुमारी जी ने अपने संघर्ष, सरलता और सेवा भाव से लोगों के दिलों में जगह बनाई है।
बसना विधानसभा से विधायक रह चुकीं रूपकुमारी जी ने क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन्हीं कार्यों को देखते हुए भाजपा ने उन्हें सांसद प्रत्याशी बनाया, और उन्होंने भारी बहुमत से विजय हासिल कर महासमुंद क्षेत्र का मान बढ़ाया।
जनता के प्रति उनका स्नेह, सम्मान और कार्यशीलता ही है, जिसने उन्हें जन-जन की चहेती बना दिया है।
जब वे भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं, तो पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस विशेष अवसर पर आदिवासी युवा प्रभाग के साथ समाज के प्रमुख जनों ने उनसे मुलाकात कर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
जिसमें युवा प्रभाग संयोजक जिला महासमुन्द मनोज सिदार,प्रकाश पारेश्वर, राजेंद्र सिदार,जिलाध्यक्ष छ. ग. गोंडवाना संघ दीपक जगत, मनीराम जगत, देव ठाकुर टिकेश्वर मरकाम,कन्हैयालाल जगत, पूनम सिदार,अन्नू सिदार, सहित आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए l


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.