समाचार
भारत साहू जिला बालोद छत्तीसगढ़
देश के यशस्वी
प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर
हर घर तिरंगा,
घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल गुंडरदेही में किया गया तिरंगा रैली का आयोजन मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय गुंडरदेही में एकत्रित होकर यात्रा नगर में रैली के रूप में पूरा नगर भ्रमण किया गया फिर चैनगंज,
खलारी ,कलगपुर होते हुए स्वर्गीय लोकेश साहू शहीद स्मारक फुंडा में समापन किया गया गुंडरदेही मंडल के महामंत्री पदाधिकारी हिंदू संगठन के अध्यक्ष जनपद सदस्य सरपंच गंज सेवा सहकारी समिति से प्राधिकृत मनोनीत अध्यक्ष गण यात्रा में मुख्य रूप से सम्मिलित थे
स्कूूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिका, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल
हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में निरंतर तिरंगा रैली एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज नगर पंचायत गुंडरदेही में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तिरंगा रैली में शामिल लोगों ने पूरे नगर का भ्रमण कर राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया। तिरंगा रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.