बसना: उर्वरक आपूर्ति बाधित, किसानों ने दी चक्का जाम की चेतावनी
रिपोर्ट: कुंजराम यादव, बसना रिपोर्टर
बसना विकासखंड अंतर्गत ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित, रसोड़ा (पंजीयन क्रमांक 1230) में रासायनिक उर्वरकों की भारी कमी के कारण अंचल के किसानों में जबरदस्त नाराज़गी देखी जा रही है।
समिति से जुड़े कई किसानों का कहना है कि इस समय खेतों में खाद की अत्यधिक आवश्यकता है, लेकिन आपूर्ति बाधित होने से फसलें प्रभावित हो रही हैं। यदि अगले दो दिनों में खाद की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे चक्का जाम जैसे उग्र कदम उठाने को मजबूर होंगे।
किसानों ने बताया कि मौजूदा समय खेती के लिए अत्यंत संवेदनशील है, और यदि समय पर खाद नहीं मिली तो उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर सकता है। इससे न केवल फसल उत्पादन प्रभावित होगा, बल्कि आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ेगा।
हम समय पर बीज बो चुके हैं, लेकिन खाद की कमी से पौधे सूख रहे हैं। समिति को बार-बार कहने के बावजूद अब तक समाधान नहीं निकला। अगर यही स्थिति रही तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
किसानों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर खाद की आपूर्ति बहाल करवाने की मांग की है, ताकि वे अपनी फसलें बचा सकें और उत्पादन में कोई रुकावट न आए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.