राजनांदगांव
शिवनाथ साइंस कॉलेज राजनांदगांव के छात्र/छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के लिए किया गया जागरूक
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन पर सायबर सेल प्रभारी श्री विनय पम्मार द्वारा शिवनाथ साइंस कॉलेज के छात्र/छात्राओें को साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक किया गया।
छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड, फेक कॉल, फिशिंग लिंक, लोन ऐप, सोशल मीडिया ठगी आदि के संबंध में जानकारी दी गई।
बताया गया कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी (ओटीपी पासवर्ड, बैंक विवरण) किसी को साझा न करें।
सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से मित्रता करने एवं निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई।
छात्र-छात्राओं को टू-स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग करने एवं समय-समय पर पासवर्ड बदलने की आवश्यकता बताई गई।
ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने में सूचना देने के लिए कहा गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 25.08.2025 को साइबर सेल प्रभारी श्री विनय पम्मार द्वारा शिवनाथ साइंस कॉलेज राजनांदगांव के छात्र/छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फेक कॉल, फिशिंग लिंक, लोन ऐप और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें तथा अपनी निजी जानकारी जैसे ओटीपी, पासवर्ड और बैंक विवरण किसी को साझा न करें। साथ ही सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से मित्रता करने एवं निजी फोटो-वीडियो साझा करने से बचने व 2-स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग करने, समय-समय पर पासवर्ड बदलने और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा नजदीकी थाने से संपर्क करने की अपील की गई।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.