एसीबी गुजरात की टीम द्वारा Dy.CTI अनिल कुमार कौशल HQ- RTM को जनरल टिकिट के ऊपर S/2 कोच में सीट देने के बदले 200 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़े गये
दाहोद गुजरात । उपरोक्त विषय में लेख इस प्रकार है कि ACB को शिकायत मिली कि यात्री जो सूरत से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में नवसारी, बिलिमोरा, वलसाड और वापी जाते हैं टीसी द्वारा यात्रियों की चेकिंग के दौरान, यदि यात्री के पास उक्त कोच का टिकट नहीं होता है तो टीसी रिज़र्वेशन कोच में यात्री से 200/- रुपये से 500/- रुपये की रिश्वत मांगता है । उपरोक्त शिकायत को सत्यापित करने के लिए श्री जे.आर. गामित ACB PI/BL एवं ACB/ डांग की टीम Dy. SP/ श्री RR चौधरी के निर्देशन में आज दिनांक 28.08.2025 को सूरत रेलवे स्टेशन से ट्रेन नं. 12926 पश्चिम एक्सप्रेस में डिकॉयर साथ लेकर कोच नंबर एस-2 में सवार हुये तथा कोच S/1 से S/6 में तैनात ऑन ड्यूटी Dy.CTI अनिल कुमार कौशल HQ- RTM के द्वारा टिकट चेक करने पर डिकॉयर के पास सामान्य कोच का टिकट था डिकॉयर के द्वारा स्लीपर कोच की सीट के बारे में पूछने पर Dy.CTI ने टिकट के पीछे कोच और सीट नंबर लिखकर दिया तथा 200/- रुपए रिश्वत की मांग किया । तथा उक्त TTE को सूरत स्टेशन से डिकोय कर चलती ट्रेन में डिकोयर को जनरल टिकिट के ऊपर S/2 कोच में सीट देने के बदले 200 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथो श्री जे.आर. गामित पुलिस इंस्पेक्टर वलसाड एवं डांग एसीबी पुलिस स्टेशन की टीम ने पकड़कर वलसाड स्टेशन पर उतारकर एसीबी ऑफिस लेकर गए ACB द्वारा कार्यवाही जारी है ।
सूचनार्थ सादर प्रेषित है ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.