बसना में बड़ी शान से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी: हजारों की संख्या में मिलकर मनाया गया अपने पैगम्बर की पैदाईश के 1500 वाँ वर्ष पूरे होने जश्न
-बसना में जश्न-ए-ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल होकर जुलूस के दौरान नात शरीफ़ और नारे लगा कर अपने पैगम्बर की पैदाइश का जश्न मना रहे थे।
बता दें कि नबी के जन्मदिवस के मौके पर नबी के द्वारा कहे गये एवं शांति का संदेश जुलुस मे नारा लगाकर एवं नात शरीफ पढ़ कर बताया गया ।नगर भ्रमण कर जुलूस मुस्लिम जमात बसना पहुंचने पर परचम कुशाई की रश्म अदा कर हुजूर की शान मे बसना के के द्वारा उम्दा आवाज मे सलाम पढ़ी गई तत्पश्चात मुल्क की अमन चैन व शांति की दुआ अल्लाह के बरगाह मे सभी सुन्नी मुस्लिम मोमीन भाईयों के द्वारा हाथ उठा कर मांगी गई इस अवसर पर सुन्नी मुस्लिम जमात के समस्त नगर के मुस्लिम भाई जुलूस मे शिरकत किये हुए,
इस अवसर पर महासमुंद के लोकप्रिय सांसद श्रीमति रूप कुमारी चौधरी ने जुलूस मोहम्मदी में शिरकत फरमाए तमाम लोगों को हाथ जोड़कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया"
सरायपाली विधायक श्रीमती चतुरी नंद द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर उपस्थित होकर बढ़ाई और शुभकामनाएं दी गई
नगर पंचायत बसना के अध्यक्ष श्रीमती खुशबू अग्रवाल ने जुलूस ए मोहम्मदी में आए हुए सभी लोगों स्वागत और अभिनन्दन किया
नगर पंचायत बसना के सी एम ओ श्री सूरज सिदार द्वारा बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जुलूस ए मोहम्मदी का स्वागत अभिनंदन किया,
नगर के पुलिस प्रशासन के जवान सहित महिला पुलिस भी पूरे जुलूस मे मुस्तैद थे
वही पुलिस प्रशासन बसना थाना प्रभारी श्री नरेंद्र राठौर नेतृत्व के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बनाए में सराहनीय योगदान रहा जिनका स्वागत मोमेंटो प्रतीक चिन्ह भेंट कर मुस्लिम समाज बसना द्वारा किया गया
साथ ही साथ मुस्लिम जमात बसना जुलूस ए मोहम्मदी शांति पूर्ण ढंग से सफल बनाने पर पूरे बसना पुलिस प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करती है
बसना सिख समाज के द्वारा जुलूस ए मोहम्मदी में आए हुए तमाम लोगों प्रसाद वितरण कर स्वागत किया गया
मुस्लिम जमात बसना के द्वारा जुलूस ए मोहम्मदी में शिरकत फरमाए महासमुंद सांसद, सरायपाली विधायक, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष व सीएमओ, बसना थाना प्रभारी , बसना के समस्त पार्षद गण ,वरिष्ठ जनों स्वागत कर तहे दिल से इस्तेकबाल किया गया प्रतीक चिन्ह मोमेंटो भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया
जुलूस-ए-मोहम्मदी का उद्देश्य पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और उनके जीवन के बारे में लोगों को जागरूक करना और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना है। इस जुलूस के माध्यम से लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
उक्त अवसर पर मुस्लिम जमात मुतवल्ली अशरफ गिगानी, इमरान इरफानी,राजिक रिजवी हाजी अब्दुल गफ्फार खैरानी वाहिद दयाला,सोनू मछली सुलेमान बाठी,अनीस लाला दानी, शब्बीर अजमेरी, मुजम्मिल कादरी इब्राहिम कादरी, रूस्तम खान, नन्हे भाई, सलमान अशर्फी, इश्तियाक खान आबिद खान,अलकाश खैरानी,फिरोज बागड़िया, फिरदौस खैरानी, वाहिद खान, अब्दुल कादिर, ख्वाजा इमरान, शहाबुद्दीन, नौशाद खान,मुनाफ शरीफ,बसीर शरीफ,सलीम खान मोटर नासिर धनानी,फयाज धनानी, एजाज डेडा, आफताब रजा,असद रजा, अब्दुल रज्जाक,सज्जाद खान सहित मुस्लिम जमात के लोग भारी संख्या में शामिल हुए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.