Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, September 29, 2025

महतारी एक्सप्रेस में अवैध शराब की डिलीवरी थाना छुरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई 16 पेटी अवैध महाराष्ट्र निर्मित शराब व बोलेरो वाहन जप्त अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान के तहत छुरिया पुलिस ने ग्राम पैरीटोला क्षेत्र में नाकाबंदी कर कार्रवाई की।

छुरिया / राजनांदगांव 


महतारी एक्सप्रेस में अवैध शराब की डिलीवरी 



थाना छुरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई  16 पेटी अवैध महाराष्ट्र निर्मित शराब व बोलेरो वाहन जप्त


अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान के तहत छुरिया पुलिस ने ग्राम पैरीटोला क्षेत्र में नाकाबंदी कर कार्रवाई की।


बोलेरो वाहन क्रमांक CG 07 CP 3015 से 16 पेटी महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब (कुल 138.240 बल्क लीटर) पकड़ी गई। 


आरोपी इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू (निवासी कल्लुटोला, थाना छुरिया) को मौके से गिरफ्तार किया गया।


शराब की कीमत ₹53,760/- एवं वाहन की कीमत ₹6 लाख सहित कुल ₹6,53,760/- का माल जप्त किया गया।


आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।


पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के पर्यवेक्षण में अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नवदुर्गा पर्व के मद्देनज़र शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए थाना छुरिया पुलिस 28/09/2025 को ग्राम पैरीटोला-बम्हनी क्षेत्र भ्रमण हेतु रवाना हुई थी। इस दौरान ग्राम पैरीटोला में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि महाराष्ट्र काकोड़ी से देशी शराब को बोलेरो वाहन में भरकर कल्लूबंजारी से छुरिया की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर बम्हनी मेन रोड, पडरामटोला मोड़ के पास नाकाबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान बोलेरो वाहन क्रमांक CG 07 CP 3015 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी: इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू

पिता – मानिक साहू, उम्र 25 वर्ष

निवासी – कल्लुटोला (साल्हेटोला), थाना छुरिया जिला राजनांदगांव

के कब्जे से कुल 16 पेटी महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब (संत्रा प्रीमियम डीलक्स) बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 48 पौवा तथा प्रत्येक पौवा 180 एमएल का था। कुल मात्रा – 138.240 बल्क लीटर

कीमत – ₹53,760/- साथ ही प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक CG 07 CP 3015, कीमत लगभग ₹6,00,000/- सहित कुल जुमला ₹6,53,760/- का माल जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।


 उक्त कार्रवाई में उनि. ओम साहू, सउनि. सत्तू लाल कंवर, आरक्षक असवन वर्मा, धर्मेन्द्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad