Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 16, 2025

“स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ 17 सितम्बर को कवर्धा से जिला चिकित्सालय कबीरधाम में होगा मुख्य आयोजन, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे उद्घाटन

 “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ 17 सितम्बर को कवर्धा से



जिला चिकित्सालय कबीरधाम में होगा मुख्य आयोजन, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे उद्घाटन



कवर्धा, 16 सितम्बर 2025। महिलाओं और परिवारों के स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ 17 सितम्बर को कबीरधाम जिला मुख्यालय कवर्धा से होगा। इस अभियान का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा करेंगे।

यह आयोजन कवर्धा जिला अस्पताल परिसर में किया जाएगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने तैयरियो का जायजा लिया। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेंद्र तुर्रे ने बताया कि यह अभियान के प्रथम दिवस 17 सितम्बर को जिला चिकित्सालय कबीरधाम में प्रातः 9:30 बजे से विशेष स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ, सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ तथा ईएनटी (नाक, कान, गला) विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही जिला मुख्यालय में महिला स्वास्थ्य रैली एवं रक्तदान शिविर भी आयोजित होंगे।

अभियान के अंतर्गत महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। इसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, टीबी और कुष्ठ जैसी गंभीर बीमारियों की शुरुआती पहचान एवं उपचार पर विशेष ध्यान केंद्रित रहेगा। गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड वितरण, बच्चों का टीकाकरण तथा किशोरी बालिकाओं के लिए पोषण एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर विशेष सत्र आयोजित होंगे। साथ ही रक्तदान शिविर, निक्षय मित्र नामांकन और दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट की सेवाएं भी इस अभियान का हिस्सा होंगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेंद्र तुर्रे ने बताया कि यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक जिले के चारों विकासखंड कवर्धा, बोड़ला, पंडरिया और सहसपुर लोहारा में संचालित किया जाएगा। विकासखंड स्तर पर कैंसर स्क्रीनिंग, एएनसी जांच, किशोरी स्वास्थ्य सत्र, पोषण काउंसलिंग और इम्युनाइजेशन ड्राइव आयोजित होंगे। प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मिनी हेल्थ कैंप के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता गतिविधियाँ भी संचालित की जाएंगी।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad