चंद्र ग्रहण -2025, भारत में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। Chandra Grahan -2025-भारत में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा । सूतक प्रारंभ -12.57 दोपहर ,ग्रहण स्पर्श -09.57 रात्रि, ।ग्रहण मोक्ष 01.26 रात्रि । सूतक काल दोपहर 12.57 से लेकर दूसरे दिन प्रात: सूर्योदय तक भगवान के मंदिर के कपाट ना खोले और पूजा पाठ भी ना करें ।इस दौरान मंत्र जाप भजन कीर्तन कर सकते हैं ।
इस बार चंद्र ग्रहण पर पितृ पक्ष का संयोग बन रहा है। कब लगता है चंद्र ग्रहण - मान्यता है कि जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है,तो सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती है। और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है ।इस घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं। इस बार चंद्र ग्रहण भारत सहित एशिया, यूरोप, अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में साफ दिखाई देगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.