एशिया कप-2025,भारत ने पाकिस्तान को दुबई में पांच विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप खिताब जीता ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। दुबई-एशिया कप 2025 के फाईनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई और पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया । टांस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया और पूरी पाकिस्तान टीम को 19.1 ओवर में 146 रनों पर आऊट कर दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से तिलक वर्मा ने नाबाद (69)रनों कि अर्धशतकीय पारी खेली और पाकिस्तान कि उम्मीद पर पानी फेर दिया ।
भारत की ओर संजूसैमसन ने 24 ,शिवम दुबे ने 33 रनों का योगदान दिया, भारत की ओर एशिया कप-2025 में पहला मैच खेल रहे रिंकू सिंह ने जीत का चौका लगाया ।
भारत की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिया, बुमराह,अक्षर,और वरुण चक्रवर्ती को दो - दो विकेट लिया ।
भारत की इस शानदार जीत राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने भारतीय टीम को बधाई दी।
Bcci ने एशिया कप चैंपियन भारतीय टीम के लिए 21 करोड़ ईनाम की घोषणा की है । भारतीय टीम कि इस जीत का पूरे देश भर जश्न मनाया गया।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.