’’माता बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2025’’ के लिए आवेदन आमंत्रित
कवर्धा, 08 सितंबर 2025।छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष एवं नारी उत्थान की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला को प्रतिवर्ष ’’माता बहादुर कलारिन सम्मान’’ प्रदान किया जाता है।
इस सम्मान के अंतर्गत चयनित महिला को 2 लाख रूपए की राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी। यह सम्मान महिलाओं को सामाजिक न्याय, साहसिक नेतृत्व एवं सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
इच्छुक एवं पात्र महिलाएं निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र दिनांक 26 सितंबर 2025, सायं 5ः30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम में जमा कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रारूप जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कबीरधाम के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://kawardha.gov.in से प्राप्त किए जा सकते हैं।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.