कृषि स्नातक अधिकारी संघ के सदस्यों ने किया काली पट्टी लगाकर कामकाज
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय अधिकारी संघ ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। संघ के सदस्यों ने बताया कि प्रांतीय बैठक में सभी जिला व प्रांतीय पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से नौ सूत्रीय लंबित मांगों की पूर्ति के लिये चरणबद्ध सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया , इसके तहत आज काली पट्टी लगाकर कार्य किये। इसके बाद 15 सितंबर को जिला में समस्त विकासखंड व जिला स्तर पर तहसीलदार , एसडीएम और कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री के नाम से आवेदन सौंपा जायेगा। उक्त तिथि में बिना संसाधन भत्ता के उक्त तिथि से ऑनलाइन कार्य नहीं किया जायेगा। इसके बाद 23 सितंबर को एक दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन कर रैली निकालते हुये कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को आवेदन सौंपा जायेगा। संघ की मांगों में है कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का वेतनमान संशोधन 43 सौ ग्रेट पे करने , ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि विकास अधिकारी के कार्य क्षेत्र का पुन निर्धारण करने , मासिक स्थाई भत्ता में वृद्धि कर रुपये पच्चीस सौ करने , विभागीय कार्य संपादन के लिये मोबाईल , इंटरनेट , लैपटॉप , स्टेशनरी आदि के लिये संसाधन भत्ता दिये जाने की मांग की है। इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष एवं उपरांताध्यक्ष रजनीकांत राठौर ने दी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.