अवैध परिवहन कर रही ट्रैक्टर की ठोकर से युवक घायल
बेलगहना ब्रेकिंग....... क्षेत्र में रेत के अवैध खनन व परिवहन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। आज दोपहर लगभग 1:00 बजे पहन्दा से रेत उत्खनन कर परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ड्राइवर ने मानिकपुर निवासी रघुवीर टेकाम पिता बलराम टेकाम उम्र 40 वर्ष को बुरी तरह ठोकर मार दिया जिससे युवक लहुलुहान हो गया, जिसे गंभीर अवस्था में सिम्स रेफर किया गया है। घटना से ग्रामीणों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.