Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 28, 2025

नवापारा में जय मां नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा जस गीत प्रतियोगिता का आयोजन

 नवापारा में जय मां नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा जस गीत प्रतियोगिता का आयोजन



शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जय मां नवदुर्गा सेवा समिति, दुर्गा मंदिर नवापारा के तत्वावधान में जस गीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। माँ दुर्गा की भक्ति और सांस्कृतिक परंपरा को संजोने वाले इस कार्यक्रम में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य डॉ. मोहन लाल वर्मा शामिल हुए साथ ही ग्राम उपसरपंच लोकनाथ वर्मा ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से नई पीढ़ी में हमारी संस्कृति और भक्ति परंपरा जीवित रहती है।


प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिभागियों ने माँ दुर्गा की स्तुति में भावपूर्ण जस गीत प्रस्तुत किए, जिनमें भक्ति और लोक संगीत का सुंदर संगम देखने को मिला। दर्शक मंत्रमुग्ध होकर कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद लेते रहे और तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा।


इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।


 यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सामूहिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी एक सुंदर प्रयास साबित हुआ।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad