दामाखेड़ा परिक्षेत्र के अध्यक्ष बने मानधाता साहू, विधायक से आशीर्वाद लेकर समाज सेवा का लिया संकल्प
दामाखेड़ा परिक्षेत्र में हाल ही में हुए चुनाव में मानधाता साहू को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने विधायक से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की प्रगति व समाज की एकता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर समाज के कई प्रमुख सदस्य भी उनके साथ उपस्थित रहे। इनमें उपाध्यक्ष भीषम साहू, सचिव भानु प्रताप साहू, जनपद सदस्य सुरेश साहू, लोकनाथ साहू और हीरालाल साहू शामिल थे। सभी ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष का फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया।
मानधाता साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि –
“यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं समाज के हर वर्ग को साथ लेकर परिक्षेत्र की उन्नति, शिक्षा, रोजगार और सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने की दिशा में काम करूंगा। समाज की परंपराओं को आगे बढ़ाना और युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करना मेरी प्राथमिकता होगी।”
उसी दौरान उपस्थित वरिष्ठजनों और कार्यकर्ताओं ने मानधाता साहू को बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में परिक्षेत्र को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर माहौल पूरी तरह उत्साह और उमंग से भरा रहा।
दामाखेड़ा परिक्षेत्र के लोग अब अपने नए अध्यक्ष से विकास और सामाजिक समरसता की नई उम्मीदें लगा रहे हैं।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.