Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 28, 2025

शासकीय कर्मचारियों के लिए विकासखण्ड स्तरीय अल्प विराम परिचय कार्यशाला विकासखण्ड खुरई में संपन्न*

 शासकीय कर्मचारियों के लिए विकासखण्ड स्तरीय अल्प विराम परिचय कार्यशाला विकासखण्ड खुरई में संपन्न*




खुरई सागर मध्यप्रदेश। 

मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर संदीप जी.आर.के मार्गदर्शन में राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सहयोग से प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों में आनंद की अनुभूति कराने तथा उनके जीवन कार्यों में सकारात्मकता बढ़ाने की दृष्टि से प्रदेशभर में अल्पविराम परिचय कार्यशाला आयोजित हो रही है, इसी श्रृंखला में जनपद पंचायत खुरई की कार्यशाला जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित हुई, 

कार्यशाला का प्रारंभ सरस्वती पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक  के.के.मिश्रा जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  मनीषा कश्यप आनंद विभाग के जिला संपर्क व्यक्ति एवं मास्टर ट्रेनर  रामकेश तेकाम, अनिल राय,   विंदेश्वरी तिवारी एवं जीवन रजक की उपस्थिति में  कार्यक्रम को विभिन्न सत्रों के माध्यम से संपन्न किया, विकास खंड समन्वयक  धर्म नाडी वाल  ने संचालन कर कार्यक्रम की रूप रेखा बताई।  के .के मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि  खुशी, प्रसन्नता, उत्साह के साथ साथ इसी खुशी और आनंद के साथ हम लोग हमारे दैनिक जीवन के कार्यों को बड़े ही मनोयोग से करते हैं, तो हमारे कार्यों में और निखार आता है आज के इस भाग दौड़ भरे जीवन में शांति बहुत जरूरी है, और आनंद विभाग द्वारा यह कार्य सभी शासकीय कर्मचारियों अधिकारियों के लिए किया जा रहा है जिससे हम लोग प्रसन्न होकर कार्य में रुचि से करे। 

आनंद विभाग मास्टर ट्रेनर  रामकेश  ने  अल्पविराम कार्यशाला के प्रतिभागियों के बीच विस्तार से कार्यशाला के उद्देश्यों बताते हुए, हमारे जीवन कार्यों को तनाव मुक्त कर आनंद की अनुभूति के टिप्स बताए, उपस्थित प्रतिभागियों से चर्चा करते हुए प्रशिक्षक ने सबकी सहभागिता कार्यशाला में अनेक जानकारी प्रदान कराई  विंदेश्वरी तिवारी ने जीवन का लेखा जोखा करके अपने जीवन को कैसे संतुलित करेंगे यह बताया । संपर्क सुधार के माध्यम से अपने जीवन को कैसे सुदिशा  प्राप्त करें । मास्टर ट्रेनर  अनिल राय ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए जीवन की बुराइयों को कैसे अल्प विराम लेकर दूर किया विस्तार से बताया कि कैसे जीवन से ईर्ष्या, द्वेष, जलन को दूर किया जा सकता है। समापन सत्र में उपस्थित प्रतिभागियों ने अपने अनुभव लोगों के बीच रखा तथा प्रशिक्षण की प्रशंसा की एवं कहा ऐसे प्रशिक्षण निरंतर होते रहना चाहिए। एक दिवसीय अल्पविराम कार्यशाला में महिला बाल विकास विभाग ,स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग,कृषि विभाग, जनपद पंचायत, नगर निगम,जन अभियान परिषद विभाग, राजस्व विभाग, ,सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुवे।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक धरम नाडीवाल ने किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad