Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 28, 2025

सीएमसीएलडीपी क्लास का हुआ सत्र प्रारंभ

 सीएमसीएलडीपी क्लास का हुआ सत्र प्रारंभ



सागर।  मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड खुरई में (सीएमसीएलडीपी) ,मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू की कक्षाओं का आज शासकीय महाविद्यालय खुरई में 25-26 की क्लासो का सत्रारंभ किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री इंद्रराज सिंह ठाकुर वरिष्ठ समाजसेवी एवं पार्षद खुरई एवं विशिष्ट अतिथि श्री प्रवीण जी जैन पार्षद खुरई, श्री अखिलेश कुमार पंडा, श्री दिनेश नामदेव द्वारा भारत माता, सरस्वती जी के एवं पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बलराम दुबे जी द्वारा की गई ।सभी अतिथियों के स्वागत उपरांत ब्लॉक समन्वयक धर्म नाड़ीवाल द्वारा उपस्थित सभी अतिथि एवं छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आज पूरे मध्यप्रदेश में एक साथ सभी विकासखंडो में पंडित दीनदयाल जी जयंती एवं स्वदेशी जागरण सप्ताह के अवसर पर बीएसडब्ल्यू  एवं एमएसडब्ल्यू की कक्षाओं का सत्रारंभ किया जा रहा है , इसके बाद कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथि श्री प्रवीण जैन जी द्वारा उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जन अभियान परिषद द्वारा संचालित यह कोर्स आपके लिए बहुत ही उपयोगी है यह कोर्स करके आप अपने अंदर एक लीडरशिप डेवलप कर सकते हैं जो कि आगे आपको लोगों का नेतृत्व करने में सहयोग प्रदान करेगा। इसके बाद कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि श्री इंद्रराज सिंह ठाकुर द्वारा  सभी छात्र-छात्राओं को नवीन सत्र आरंभ की शुभकामनाएं दी एवं उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद एवं चित्रकूट विश्वविद्यालय के सहयोग से बहुत ही अच्छा कोर्स संचालित किया जा रहा है इस कोर्स को करके आप समाज में एवं अपने आप में एक सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं एवं ग्रामीण क्षेत्र में  गरीब, निरक्षर ,वाचित वर्ग के लोगों का नेतृत्वकर उन्हें शासकीय योजनाओं से जोड़ कर लाभ दिला सकते हैं। कार्यक्रम में आगे उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से आह्वान करते हुए देश के  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा पूरे भारत में चलाए जा रहे स्वदेशी जागरण सप्ताह जो कि 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा इसमें अधिक से अधिक सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में स्वदेशी के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य करें एवं स्वदेशी सामान ओर भारत में निर्मित वस्तुओं को खरीदने हेतु प्रेरित करे। उन्होंने  पंडित दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की हम  सभी को पंडित दीनदयाल जी के द्वारा समाज में उनके द्वारा किए गए निस्वार्थ काम से प्रेरणा लेते हुए अंतोदय की भावना से काम करना चाहिए जिससे सभी लोगो का भला हो सके ।

कार्यक्रम के अंत में आभार मेंटर्स धनीराम द्वारा किया गया कार्यक्रम में मेंटर्स कल्याण, पुष्पेंद्र सिंह ,अनिल सिंह, रोहित सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए 

ब्लाक खुरई जिला सागर।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad