रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
खरोरा में अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल महिला मंडल ने दो दिवसीय मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया
खरोरा। अग्रसेन जयंती पर्व के अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल खरोरा की ओर से दो दिवसीय विविध मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में महिलाओं एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उत्साह और उल्लास का परिचय दिया।
महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 16 सितम्बर से हुई। पहले दिन माचिस व सिक्के का लकी गेम आयोजित हुआ। इसमें प्रथम स्थान पर दिशा अग्रवाल तथा द्वितीय स्थान पर रजना अग्रवाल रहीं। इसके बाद आयोजित बचपन, जवानी और बुढ़ापा खेल में समर्थ अग्रवाल ने प्रथम और श्रीमती विजयलक्ष्मी अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चॉकलेट गेम (मुंह मीठा करके जाओ) में प्रथम पुरस्कार स्वयं कृष्णा अग्रवाल को मिला जबकि द्वितीय स्थान नीतू अग्रवाल और सुधा अग्रवाल को संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दूसरे दिन 17 सितम्बर को भी कई रोचक खेलों का आयोजन किया गया। नवरात्रि दुर्गा गरबा गेम में सक्षय अग्रवाल ने प्रथम एवं सुनीता अग्रवाल और नीलम अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा होजी गेम में प्रथम स्थान कृष्णा अग्रवाल तथा द्वितीय स्थान सुनीता अग्रवाल को मिला। दिन का तीसरा खेल सिक्कों से ताश पत्ती रहा, जिसमें विधी अग्रवाल प्रथम एवं सुनीता अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहीं।
दोनों दिनों में आयोजित खेलों और गतिविधियों में महिलाओं एवं बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। सभी ने खुलकर भाग लिया और आपसी सौहार्द तथा आनंद का वातावरण बना रहा।
अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया और एक-दूसरे को अग्रसेन जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। अग्रवाल महिला मंडल खरोरा द्वारा किए गए इस सफल आयोजन की सराहना नगर के सामाजिक एवं सांस्कृतिक वर्गों द्वारा भी की गई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.