दिनांक – 12 सितम्बर 2025
जिला – विदिशा
"शमशाबाद पुलिस की सख्ती – स्कूल वाहनों के दस्तावेज सत्यापन एवं यातायात नियमों के पालन हेतु हिदायत"
"बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि – शमशाबाद पुलिस ने स्कूल वाहन चालकों को दिए स्पष्ट निर्देश"
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी लटेरी के नेतृत्व में थाना शमशाबाद प्रभारी निरीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार एवं थाना स्टाफ द्वारा क्षेत्र अंतर्गत स्कूल वाहनों के दस्तावेज सत्यापन एवं यातायात नियमों के पालन हेतु हिदायत दी गई।
थाना प्रभारी द्वारा वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि-
वाहन निर्धारित गति सीमा में चलाएं।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
शराब सेवन कर वाहन न चलाएं।
ओवरलोडिंग से बचें और बच्चों के लिए पर्याप्त स्थान रखें।
स्कूल वाहन में GPS एवं CCTV कैमरे जैसे सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से लगाएं।
स्कूल वाहन चालकों के लिए मुख्य निर्देश:
गति सीमा का पालन करें और ओवर-स्पीडिंग से बचें।
ट्रैफिक सिग्नल एवं सभी यातायात संकेतों का पालन करें।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
वाहन क्षमता से अधिक बच्चों को न बिठाएं।
स्कूल बसों में GPS एवं CCTV कैमरे लगाएं और उन्हें कार्यशील रखें।
बच्चों को सुरक्षित रूप से सड़क पार कराने में सहयोग करें।
सभी आवश्यक दस्तावेज (लाइसेंस, पंजीयन, बीमा, रूट परमिट) साथ रखें।
नियमों का पालन न करने पर संभावित परिणाम:
जुर्माना एवं दंड।
ड्राइविंग लाइसेंस जब्ती।
गंभीर मामलों में कारावास।
सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में जान-माल की हानि।
साथ ही चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने पर चालकों पर जुर्माना, ड्राइविंग लाइसेंस जब्ती तथा गंभीर मामलों में कारावास जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर जुड़े रहें विदिशा पुलिस के साथ:
facebook.com/VidishaPolice
x.com/sp_vidisha
instagram.com/vidisha_police




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.