Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 17, 2025

नशीली दवाओं सहित नशे का सौदागर गिरफ्तार

 नशीली दवाओं सहित नशे का सौदागर गिरफ्तार 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे महाअभियान के अंतर्गत थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने नशीली दवाओं सहित नशे को सौदागर को एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय सीजेएम न्यायालय में पेश‌ कर दिया है। 

                                                       वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार रेंज पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग (भापुसे.) के निर्देशन में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे महाअभियान के अंतर्गत गत दिवस नशे के सामान बेचने वाले अपराधियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भापुसे.) के मार्गदर्शन में कई टीम बनाकर अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। अभियान के अंतर्गत सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर प्रदीप्ती नगर बंशी बिहार बोरसी में एनडीपीएस एक्ट नशीली सिरप व गोलियों सहित पूर्व में चालान हुये आरोपी वैभव खंडेलवाल पिता गोपाल खंडेलवाल उम्र 30 वर्ष को चेक कर पूछताछ किया गया। तब आरोपी वैभव ने नशीली प्रतिबंधित गोली व सिरप जो बिना पंजीकृत चिकित्सक के पर्ची के बिना नहीं दी जा सकती का सेवन व व्यापार करना बताया। आरोपी ने बताया कि वह वैभव फर्मा सिटिकल के नाम से फर्जी लायसेंस बनाया तथा जीएसटी नो.22 फैक्स पी के 2749 काज़ा लेकर दवाओं के मैनुफैक्चर (निर्माता) से सीधे तथा बिजनेस टू बिजेनेस प्लेटफार्म इंडिया.मार्ट से नशे में उपयोग किये जाने वाली प्रतिबंधित दवा गोली व दवा ऑनलाईन मंगाकर बेचता है। पेमेन्ट ई-एकाउन्ट से ऑनलाईन करता है। गोलियों व सिरप का सेवन स्वयं करता है तथा अन्य लोगों को बेचकर व्यापार भी करता है। आरोपी वैभव खंडेलवाल के कब्जे से सिरप जेबिस्कन , टेबलेट पिएंकोप्लस , अल्प्राजोलम , नाइट्रोटें , निक्टर , नाइट्रेज़पम कुल टेबलेट 17208 (सत्रह हजार दो सौ आठ) सिरप 12 नग तथा मोबाईल वन प्लस जप्त किया गया है। अपराध क्रमांक 326/2025 धारा 8 22 (ग) 27 (कै) एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया है। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय सीजेएम दुर्ग न्यायालय में पेश कर दिया है। आरोपी वैभव खंडेलवाल पूर्व में वर्ष 2022 एवं 2023 में मोहन नगर थानें से एनडीपीएस के प्रकरण में चालान हो चुका है। आरोपी के पूरे नेक्सस की विवेचना वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में की जा रही है। 


गिरफ्तार आरोपी -


वैभव खंडेलवाल पिता गोपाल खंडेलवाल उम्र 30 वर्ष निवासी बंशी बिहार बोरसी प्रदीप्ती नगर पदमनाभपुर दुर्ग (छ०ग०)।


पूर्व अपराधिक रिकार्ड -


थाना - मोहन नगर के अपराध क्रमांक 30/2017 धारा 294 , 506 , 323 , 34 भादवि , थाना -  मोहन नगर के अपराध क्रमांक  241 / 2022 धारा 22, 27 (क) एनडीपीएस एक्ट , थाना - मोहन नगर के अपराध क्रमांक  520/2023 धारा 6/22 (ग) / 27 (ए) एनडीपीएस एक्ट और थाना दुर्ग के अपराध क्रं. 699/2019 धारा 429 भादवि।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad