राजनांदगांव
थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा अगामी गणेश विसर्जन को देखते हूये बदमाशो के विरूद्व कार्यवाही
थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा शांति एव कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु असमाजिक तत्वो के विरूद्ध
निरंतर कार्यवाही जारी है।
थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा 04 के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर मान0 एसडीएम न्यायलय पेश किया गया है।
गणेश उत्सव पर्व के समय पुलिस की असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर, उत्सव दौरान शांति भंग
करने वालों पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही।
वरिष्ठ अधिकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगंाव श्री मोहित गर्ग, अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा व श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय डोंगरगांव श्री दिलीप सिसोदिया के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा द्वारा अपने थाना क्षेत्र में अपने टीम के साथ लगातार गस्त पेट्रोंिलंग कर अवैध गतिविधियों एवं असमाजिक तत्वों पर नजर रख रही है साथ ही क्षेत्र में डोंगरगांव पुलिस द्वारा मुहिम छेड़ दी है।
इसी अभियान के तहत आगामी गणेश विसर्जन को देखते हुऐ थाना क्षेत्र के असमाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर धारा-170/126,135(3) बीएनएसएस के तहत ईस्तगासा तैयार कर माननीय एसडीएम न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
प्रतिबंधात्मक कीये गये अनावेदक:-
01. ठाकुर राम पिता मेघनाथ साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 13 मटिया, थाना डोंगरगांव, जिला राज.
02. परदेशी जोगी पिता नानुक जोगी, उम्र 40 साल, निवासी अटल आवास कॉलेज रोड डोंगरगांव
03. राहूल मिश्रा पिता गयाप्रसाद मिश्रा, उम्र 40 साल, निवासी इंदिरा आवास डोंगरगांव, थाना डोंगरगांव
04. सुजल मोंगरे, पिता विक्की मोंगरे, उम्र 18 साल, निवासी इंदिरा आवास डोंगरगांव, थाना डोंगरगांव
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.