Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 9, 2025

“वोट चोर गद्दी छोड़” के संकल्प के साथ निकले भूपेश बघेल, चंदेरी में हुआ भव्य स्वागत

 “वोट चोर गद्दी छोड़” के संकल्प के साथ निकले भूपेश बघेल, चंदेरी में हुआ भव्य स्वागत



छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर जोश और जनसमर्थन की नई बयार बह रही है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के लोकप्रिय नेता भूपेश बघेल जब “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम के तहत बिलासपुर जा रहे थे, तो रास्ते में चंदेरी में उनका अभूतपूर्व स्वागत हुआ।



भूपेश बघेल के आगमन पर कार्यकर्ताओं में जोश का आलम ऐसा था कि पूरा कस्बा नारेबाजी से गूंज उठा –

“वोट चोर गद्दी छोड़”,

“भूपेश बघेल ही जनता की उम्मीद हैं”,

“किसान–मजदूर का मसीहा कौन? – भूपेश बघेल”।

 पुष्पवर्षा के बीच कांग्रेसजनों ने उन्हें जनता का सच्चा नेता बताते हुए अपने कंधों पर बिठा लिया। यह दृश्य मानो प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के बढ़ते विश्वास और जनता के बदलते रुख को साफ़ बयां कर रहा था।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक इन्द्र साव के साथ विधायक ओंकार साहू, अंबिका मरकाम, सावित्री मंडावी, गिरीश देवांगन, विद्या भूषण शुक्ला, सुशील शर्मा, सन्नी अग्रवाल, ईश्वर सिंह ठाकुर, शैली भाटिया, दिवाकर मिश्रा, मोहन गायकवाड, श्याम लाल देवांगन, दशरथ चंद्राकर, हीरालाल साहू, कोमल टंडन, दिनेश साहू, लाला वर्मा,लोमन घृतलहरे, रंजीत सोनवानी, शेष नारायण साहू, महेंद्र साहू,ईलू मसीह, कुबेर यदु,जानकीदास, रमेश धृतलहरे, सुनीता यादव, अजीत भट्ट, हिम्मत शर्मा, संतोष सोनी,अरूण यादव, नितिन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपने संबोधन में भूपेश बघेल ने कहा – “भाजपा ने जनता का वोट चुराकर सत्ता हासिल की है। लोकतंत्र में यह अन्याय ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकता। जनता ही असली मालिक है और अब वही इन वोट चोरों को गद्दी से उतारेगी।”

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को सिर्फ़ धोखा दिया है। महँगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसान विरोधी रवैये से जनता त्रस्त है। इसके विपरीत, भूपेश बघेल का शासन किसानों की कर्जमाफी, धान खरीदी, गोधन न्याय योजना और जनकल्याणकारी नीतियों के कारण जनता के दिलों में आज भी बसा हुआ है।

चंदेरी में हुआ यह भव्य स्वागत केवल एक स्वागत कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक संघर्ष की गूंज और जनता के मन की आवाज़ है…


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad