Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 9, 2025

ग्राम प्रभारी एवं स्वयंसेवी शिक्षक अक्षर सम्मान से सम्मानित हुए अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह के अवसर पर कलेक्टर श्री वर्मा ने साक्षरता रथ को दिखाई हरी झंडी

 ग्राम प्रभारी एवं स्वयंसेवी शिक्षक अक्षर सम्मान से सम्मानित हुए 



अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह के अवसर पर कलेक्टर श्री वर्मा ने साक्षरता रथ को दिखाई हरी झंडी


कवर्धा, 09 सितम्बर 2025। रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिले के 46 स्वयं सेवी शिक्षक एवं ग्राम प्रभारी प्रधान पाठकों को अक्षर सम्मान से सम्मानित किया।

 


 पूरे प्रदेश में 1 से 7  सितंबर तक साक्षरता सप्ताह मनाया गया। कबीरधाम जिले में  इसके समापन अवसर पर कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में  अक्षर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।   जहां जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने 20 ग्राम प्रभारी प्रधानपाठकों, 20 स्वयंसेवी शिक्षकों तथा 06 मास्टर ट्रेनर्स को साक्षरता महा अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने पर यह सम्मान दिया।

वर्तमान में पूरे देश में उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है इस क्रम में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें इस वर्ष जो पचास हजार असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य मिला है उसे तेजी के साथ पूरा करना है हमें इसके लिए रणनीति बनाकर पूरे जिले में इस प्रकार काम करना है कि कोई भी असाक्षर ना रहे। उन्होंने इस कार्य को तत्परता के साथ करते हुए लक्ष्य पूर्ति का संदेश दिया। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सम्मान पाने वाले सभी शिक्षकों एवं स्वयंसेवी भी शिक्षकों को हार्दिकबधाई दी।


कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने इस अवसर पर साक्षरता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ आर वर्मा, जिला परियोजना अधिकारी श्री देवराज सिंह , जिला नोडल अधिकारी श्री अवधेश नंदन श्रीवास्तव, विकासखंड परियोजना अधिकारी श्री शत्रुघ्न प्रसाद डड़सेना , श्री अजय चंद्रवंशी सहित सम्मान प्राप्त करने वाले प्रतिभागीगण एवं ब्लॉक तथा जिले के कर्मचारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला नोडल अधिकारी श्री अवधेश नंदन श्रीवास्तव ने किया।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad