Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 18, 2025

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क अभियान बैठक सम्पन्न

 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क अभियान बैठक सम्पन्न



महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क अभियान के तहत आज बसना मंडल के अंतर्गत ग्राम बरगांव बूथ क्रमांक 138 पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 

यह बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव जी एवं जिला अध्यक्ष श्री ऐतराम साहू जी के निर्देशानुसार संपन्न हुई।


बैठक को सम्बोधित करते हुए बसना मंडल अध्यक्ष  नरेन्द्र यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार, केंद्र एवं राज्य स्तर पर विकास, जनकल्याण एवं सुशासन के प्रति समर्पित है। श्री यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं, उपलब्धियों तथा संगठन की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में विशेष रूप से मंडल महामंत्री  दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी एवं बूथ अध्यक्ष आदित्य नारायण भोई जी, जीत यादव जी, मकरध्वज भोई , सहदेव भोई जी,सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है कि संगठन की जड़ों को बूथ स्तर तक और सशक्त किया जाए तथा प्रत्येक ग्रामवासी तक सरकार की योजनाओं और नीतियों का लाभ पहुंचाया जाए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad