बसना में बड़े शान से निकला जुलूस ए- मोहम्मदी
बसना - सुन्नी मुस्लिम जमात बसना के तत्वधान में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी शान ओ शौकत के साथ जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया जो कि सुन्नी मुस्लिम जमात बसना से शुरू हो कर बसना के प्रमुख चौक चौराहों से होते हुए वापस सुन्नी मुस्लिम जमात के जमात खाने में पूरा हुआ जहां जुलूस पहुंचने के बाद परचम कुशाई की रश्म अदा की गई और देश में अमन भाई चारे के लिए सामूहिक रूप से मुस्लिम जमात बसना के सभी लोगों द्वारा दुआ की गई हर बार की तरह मुसलमानों में अपने पैगंबर मोहम्मद स.अ.व की पैदाइश की खुशी तो थी लेकिन इस बार उनकी खुशी दुगुना हो गई क्यों कि यह जश्ने ईद मुलादुन्नबी नबी की पैदाइश की इस्लामिक वर्ष अनुसार 1500 वर्ष मनाना रहा था जिसके कारण एक हफ्ते पहले से बसना नगर को झंडे तोरण लाइटों से पूरे शहर को सजा कर तमाम बसना मुस्लिम जमात के लोगों ने जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके नबी के शान में खुशी की पेशकश की है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.