जामा मस्जिद हथबंद में इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हज़रत मुहम्मद पैगम्बर साहब का जन्मदिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी पूरे उल्लास से मनाया गया
बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक के हथबंद में जामा मस्जिद हथबंद में इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हज़रत मुहम्मद पैगम्बर साहब का जन्मदिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी पूरे उल्लास से मनाया गया। नवनिर्वाचित मुतवल्ली इनायत खान ने परचम कुसाई की।
नई कार्यकारिणी को चुनाव अधिकारी मुबारक हुसैन ने शपथ दिलाई।नगर भ्रमण कर मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। बुलंदज आवाज में नारे लगाए गये। मस्जिद में तकरीर मौलाना सुफियान रजा ने की जिसमें पैगंबर मोहम्मद साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए देश में एकता सद्भावना की दुवा कौम के सुख शांति और समृद्धि की कामना की गई।
इस मुबारक मौके पर जमात के रज्जाक खान, मुबारक हुसैन, मुकीम अहमद,अनवर खान,ताज खान, शमीम खान, डॉ इकबाल हुसैन, इब्राहिम खान,फैजल खान, मोहसिन खान, वकील खान, हकीम खान तौसीफ खान, रेहान खान उमर खान,जिशान खान, फिरोजा निकहत, गुलनाज परवीन, शरीफुन्निशा, आयशा , कमरून्निशा व समाज के क़ौमी खिदमतगार शामिल हुए।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.