Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 6, 2025

सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम छत्तीसगढ़ सामाजिक संस्था /संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों ने आरंग विधायक - केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य मुलाक़ात कर साल श्रीफल - गुलदस्ता भेंट किया

 सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम छत्तीसगढ़ सामाजिक संस्था /संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों ने आरंग विधायक - 




केबिनेट मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब से  सौजन्य मुलाक़ात कर साल श्रीफल - गुलदस्ता भेंट किया


आज दिनांक 05/09/2025 को शिक्षक दिवस की सम्पूर्ण प्रदेशवासियों बधाई देते हुये प्रदेश सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम छत्तीसगढ़ सामाजिक संस्था /संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा 

आरंग विधायक व केबिनेट मंत्री सम्मानीय गुरु खुशवंत साहेब से उनके निवास सड्डू रायपुर जाकर साल श्रीफल व गुलदस्ता भेंटकर उनके मंत्री बनने पर बधाई देते हुये सौजन्य मुलाकात कर सामाजिक समस्या से अवगत कराया गया। संस्था के प्रदेश सचिव श्री उत्तम टण्डन ज़ी ने कहा  कि

सर्किट हाउस बलौदाबाजार के पीछे प्रदेश सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम छत्तीसगढ़ को आरक्षित किए भूमि को असामाजिक तत्वों द्वारा जलाया गया सेतखाम को पुनः मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के हाथों पुनः स्थापना करने एवं उक्त स्वीकृत भूमि को आबंटित कराकर 50 लाख रुपये  स्वीकृत करने ज्ञापन सौंपा गया। 

  संस्था के लिए प्रदेश स्तरीय कार्यालय पूरे प्रदेश में कही भी नहीं होने कारण  कलेक्टर महोदय से दिनाँक -21.07.2022 को भूमि मांग करने पर चिन्हांकित कराकर दिनाँक -22.09.2022 को स्वीकृत कर रिक्त नजूल भूमि सीट नंबर 06 प्लाट नंबर 17/1 रकबा 7500 वर्गफीट का इश्तहार जारी कर विभिन्न विभागों से NOC,पटवारी नक्शा एवं समस्त कार्यवाही बहुत पहले पूर्ण हो चुका है ।।उक्त भूमि में महान संत गुरु घासीदास बाब के निशानी सेतखाम स्थापना कर दो बार जयंती मना चुके है ।जिसे असामाजिक तत्वों द्वार 10 जून के बाद 12 जून 2024 के पहले जला दिया गया  है । बाबा जी के सम्मान में पुनः सेतखाम स्थापना करना आवश्यक है । प्रदेश भर से आने वाले पदाधिकारियों के ठहरने, बैठक व्यवस्था हेतु  एवं अन्य कार्यों को देखते हुए प्रदेश कार्यालय के लिये भवन की जरूरत है ।

  श्रद्धेय गुरु मंत्री से आशीर्वाद  लेकर निवेदन है कि उक्त भूमि में पुनः नया सेतखाम स्थापना कराकर बाबा जी के सम्मान को दिलाए साथ ही उक्त स्वीकृत भूमि को संस्था / समाज को सौंपते हुए ,प्रदेश कार्यालय के लिए भवन ,बाउंड्रीवाल एवं अन्य निर्माण कार्यो के लिए नगर बलौदाबाजार में स्थित उक्त भूमि पर 50 लाख ( पचास लाख रुपये )स्वीकृत करने एवं उक्त भूमि पर बाबा जी द्वारा दिये गये सत के निशानी सेतखाम का स्थापना कर पूजा करने निवेदन किया साथ ही उक्त भूमि पर राशि स्वीकृत कर भूमि पूजन करने माननीय मंत्री महोदय से निवेदन किया । 



इसके अतिरिक्त माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छ.ग.शासन को ज्ञापन एवं माननीय विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर गिरौदपुरी धाम एवं सोनाखान को  बस्तर विकास प्राधिकरण सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं अन्य प्राधिकरण के तर्ज पर  गिरौदपुरी धाम एवं सोनाखान संयुक्त विकास प्राधिकरण का दर्जा दिए जाने ज्ञापन देकर निवेदन किया गया।संस्था के  प्रदेश अध्यक्ष श्री पुनऊ दास जहरीले ज़ी ने बताया कि दिनाँक -09.06.2025 को आवेदन देकर पूर्व में भी मांग को अवगत कराया कि महान संत गुरु घासीदास बाबा जी की तपो भूमि गिरौदपुरी धाम  एवं क्रांतिकारी शहीद वीर नारायण सिंह की कर्म भूमि दोनों ही स्थान विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल है विकास प्राधिकरण का दर्जा दिए जाने से दोनों ही स्थानों का तेजी से विकास होगा । उक्त ज्ञापन देने वालो में  प्रदेश अध्यक्ष पी. डी.जहरीले, प्रदेश सचिव उत्तम टंडन,  उपाध्यक्ष संतोष कुर्रे, मनोज भारती,कार्यकारी अध्यक्ष राजेश घृतलहरें, प्रदेश कोषाध्यक्ष ज्योतिप्रकाश कुर्रे, संयुक्त सचिव तुलसी मनहरे, प्रदेश कार्य कारणीय सदस्य कुमार डिसूजा, देवेंद्र गहरवार, प्रदेश अध्यक्ष महिला लक्ष्मी बाई, निशा मार्कण्डेय,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यूथ टिकेंद्र खूटे,  प्रीतलाल कुर्रे प्रदेश अध्यक्ष संस्कृति प्रकोष्ठ, रायपुर जिला अध्यक्ष भूखन कुर्रे,  संभाग अध्यक्ष कुंवर सिंह डहरिया,  जिला अध्यक्ष लक्ष्मी डहरिया,  जिला उपाध्यक्ष संतोष नवरंगे ,ब्लाक अध्यक्ष रोहित रत्नाकर, उपाध्यक्ष , जनऊ गर्ग, राजेश्वर बंजारे,  दीप्ति खांडेकर, विनोद गायकवाड़ ,धर्मेंद्र, मीडिया प्रभारी राम गोपाल भार्गव  एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।उक्त प्रेस विज्ञप्ति प्रदेश सचिव उत्तम टण्डन ने जारी की।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad