Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, September 8, 2025

आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों की थाली से दाल गायब जनसेविका हुलसी चंद्राकर ने लगाई फटकार

 आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों की थाली से दाल गायब



 जनसेविका हुलसी चंद्राकर ने लगाई फटकार


कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गतबेलसोंडा(महासमुंद)स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है।

स्थानीय जनसेविका और जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने आज अचानक आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की जांच की, जिसमें महत्वपूर्ण पोषक तत्व दाल गायब पाया गया।

सरकार द्वारा बच्चों के पोषण के लिए पर्याप्त मात्रा में आहार सामग्री उपलब्ध कराने के बावजूद इस तरह की लापरवाही पर श्रीमती चंद्राकर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की एवं उन्होंने कहा कि, सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का उद्देश्य बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाना है, लेकिन कुछ लापरवाह कर्मचारियों की वजह से इन योजनाओं पर पानी फिर रहा है।

जब चंद्राकर ने इस संबंध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से जवाब मांगा तो उन्होंने गोलमोल बातें करते हुए कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया।

 इस पर श्रीमती चंद्राकर ने कार्यकर्ता को कड़ी फटकार लगाई और साफ शब्दों में कहा कि, इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 उन्होंने अधिकारियों को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

श्रीमती चंद्राकर ने आगे कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है और भविष्य में इस तरह की घटना न हो,, इसके लिए सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी।

यह घटना एक बार फिर से पोषण आहार वितरण प्रणाली में व्याप्त अनियमितताओं को उजागर करती है। जिस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad