सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य सेवा, सहयोग और संवेदना के भाव को जन-जन तक पहुँचाना है - खूबचंद पारख।
सेवा भावना से कार्य करने से, समाज में एकता, सद्भावना और प्रगति के द्वार खुलते हैं- खूबचंद पारख।
छुरिया -सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल स्तरीय कार्यशाला बैठक लाल बहादुर नगर में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री खूबचंद पारख जी उपस्थित हुए।
श्री पारख जी ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को बुथ स्तर तक मनाने विस्तार से जानकारी दिया।
पारख जी ने इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न सामाजिक गतिविधियाँ जैसे – स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, पौधारोपण, रक्तदान, शिक्षा और जनजागरूकता के कार्य करने के लिए निवेदन किया।
पारख जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम न केवल लोगों की मदद करते हैं, बल्कि समाज को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में योगदान भी देते हैं।
कार्यक्रम के जिला सह संयोजक श्री जैन कुमार मेश्राम जी ने उद्बोधन में कहा कि
सेवा का भाव ही सच्चे जीवन का आधार है। जब प्रत्येक नागरिक “मैं नहीं, हम” की भावना से कार्य करेगा, तभी हमारा भारत आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनेगा।
मंडल अध्यक्ष मनोज कांडे जी ने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आग्रह किया कि सेवा पखवाड़ा जो 15 दिनों तक चलेगा इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और संगठन के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अपना सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे महामंत्री हेमलाल वर्मा ने उपस्थित सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं को बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 20 सितंबर को लाल बहादुर नगर में खण्ड स्तरीय मेघा स्वास्थ्य शिविर एवं विशाल रक्तदान शिविर आयोजित हो रहा है जिसे सफल बनाने के लिए आप सभी सहयोग करेंगे और जो व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान करेंगे उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए हेलमेट भेंट किया जाएगा।
मंडल कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री खूबचंद पारख जी, जिला सह संयोजक श्री जैन कुमार मेश्राम जी, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहु जी, मंडल अध्यक्ष श्री मनोज कांडे जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री देवेन्द्र साहु जी, जिला पंचायत सभापति श्रीमती अनिता मंडावी जी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष छबीधर साहु जी, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष गिरवर साहु जी, मंडल महामंत्री हेमलाल वर्मा एवं कैलाश ऊके, पूर्व महामंत्री रामाधीन देवांगन, मंडल उपाध्यक्ष उपकार सिंह बघेल, चंद्रप्रकाश देशमुख, श्रीमती वर्षा गेड़ाम, श्रीमती गोदावरी निषाद, राजनांदगांव पार्षद श्री राजेश जैन जी एवं श्री राजकुमार तिवारी, शत्रुहन वर्मा, राजकुमार ताम्रकार, श्रीमती पुष्पा सिन्हा, पार्षदगण राजेश देवांगन, रमेश यादव, मृगलाल साहु, टिकेश्वर साहु, रामजी साहू, योगेश साहु, श्रीमती निकीता ताम्रकार, ढालचंद मेश्राम, हनस पटेल, रेवाराम सिन्हा , हनुमान दास साहु, जसबीर सिंह चौहान, देवेन्द्र यादव, संदीप सिन्हा, अरविंद नंदेश्वर, लोचन वर्मा, शिव बल्हारे, पारस राजपूत, खेदू साहू, लक्ष्मीनाथ रजक, पुनऊ यादव, टाकेश्वर कंवर,खुलास राम, रमेश कुमार वर्मा, अनिल यादव,गोविंद कतलाम, कलेश्वर साहु, शालिक सिन्हा,भुवन धनकर,जमुना लिल्हारे,भागिरथी देवांगन , शिवप्रसाद,प्रजवल गेढ़ाम सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
सीएन आई न्यूज के लिए विजय निषाद की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.