भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 13 अक्टूबर को आयोजित*
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्म-विज्ञान एवं जीवन जीने की कला के साथ विविध सामान्य ज्ञान का बोध कराने के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा प्रतिवर्ष देशभर के विद्यालयों एवं कॉलेजों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
इस वर्ष की परीक्षा 13 अक्टूबर दिन सोमवार को 11:30 बजे से 1:00 बजे तक होगी। जिसमें सरायपाली ब्लॉक के 125 स्कूलो एवं 4 कालेजों से 4527 छात्र छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ट एवं 5 प्रश्न ट्राईब्रेकर के पूछे जाएंगे। परीक्षा हेतु 101 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा सामग्री पहुंचाने कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। निरीक्षण दलो द्वारा परीक्षा पर निगरानी रखी जाएगी।
उक्त जानकारी ब्लॉक समन्वयक ज्योति कुमार ठेठवार द्वारा दी गई है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.