अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विशेष आयोजन – लोहड़ीपुर शासकीय प्राथमिक शाला में छत्तीसगढ़ राज्य मानस संगठन द्वारा बालिकाओं का सम्मान
रिपोर्टर: कुंजराम यादव, बसना
आज दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ राज्य मानस संगठन द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला, लोहड़ीपुर में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें विद्यालय परिवार एवं अतिथियों ने भाग लिया।बालिकाओं का पारंपरिक तरीके से तिलक वंदन कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें कॉपी एवं पेन भेंट स्वरूप दिए गए। मानस संगठन का योगदान: छत्तीसगढ़ राज्य मानस संगठन के जिला उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार चौहान ने अपने उद्बोधन में बालिका शिक्षा, सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बालिकाएं समाज की रीढ़ होती हैं, और उनका विकास ही देश का भविष्य है।ब्लॉक संरक्षक श्री लहाराम कर्ष ने बच्चों को प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से शिक्षा,आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का महत्व समझाया।ग्राम पंचायत का सहभाग ग्राम पंचायत लोहड़ीपुर के उप सरपंच प्रतिनिधि श्री उसत कुमार टंडन ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बालिकाएं कल की नेतृत्वकर्ता हैं, उन्हें हर क्षेत्र में आगे लाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।पूरे कार्यक्रम का संचालन श्री प्रदीप कुमार साव (सहायक शिक्षक) ने कुशलता से किया। अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।श्री शैलेन्द्र कुमार चौहान – जिला उपाध्यक्ष, छ.ग. राज्य मानस संगठन,श्री लहाराम कर्ष – ब्लॉक संरक्षक, मानस संगठन,श्री उसत कुमार टंडन – उप सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत लोहड़ीपुर ,श्रीमती पुष्पलता साव – प्रधान पाठक, शा. प्रा. शाला लोहड़ीपुर कुमारी सुमित्रा मानिकपुरी – स्वयंसेवक शिक्षिका विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण इस आयोजन के माध्यम से बालिकाओं को सम्मान देने के साथ-साथ उनके अधिकारों, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का सफल प्रयास किया गया। यह कार्यक्रम बालिकाओं के मनोबल को बढ़ाने वाला एवं समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला साबित हुआ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.