गांव में सडक सुविधा नहीं होने से सैकड़ो स्कूली बच्चों ने स्कूल जाना बंद किया।
कुडेकेल नाला कई वर्षों से टूटा
किसानों को धान की फसल, धान खरीदी केन्द्र में जाने में होती है परेशानी
15 से 20 दिनों पुल और सडक का काम शुरू नही हुई तो सडक चक्का जाम कर हाईवे पर उग्र अंदोलन कर प्रदर्शन करने मजबूर हो जायेंगे।
चंदा इक्ट्ठा कर ग्रामीण करते है मरम्मत
शासन प्रशासन और विधायक, सांसद ने भी गांव की पुल सडक विकाश कार्यो पर कर रहे है अनदेखी
महासमुंद। बसना ब्लॉक के अंतर्गत कुडेकेल नाला कई वर्षों से टूटा हुआ है आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की जिंदगी खतरे में है। हर बारिश के मौसम में ग्रामीण और बच्चों को इसी खतरों से गुजरना पड़ता है मासूम बच्चे जान को जोखिम में डालकर स्कूल जाने में मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने बताया की पिछले 10 वर्षो से सडक और नाले का निर्माण नहीं होने से सैकड़ो स्कूली बच्चे स्कूल जाना भी बंद कर दिये है। यह मार्ग से आधा दर्जन गांव के ग्रामीण सफर करते है। क्षेत्र के किसानों ने बताया की धान की फसल हो या धान खरीदी केन्द्र जाने में बडी परेशानी होती है। टैक्टर पलट जाते है। कई हादसा हो गया है
जिसमें शासन प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है, क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों सांसद विधायक को पूछने पर आश्वासन दिया जाता है। सिर्फ चुनाव के समय ही नेता सांसद विधायक, वोट मांगने आते है। और गांव की सडक बनेगा पुलिया बनेगा अश्वासन दे चले जाते है। चुनाव जीत जाने के बाद गांव तक झाकने तक नहीं आते। ग्रामीणों ने बताया की विधानसभा चुनाव के समय क्षेत्रिय विधायक , चुनाव प्रत्याशी बन कर आये थे। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया था। जब मैं चुनाव जीत कर आऊंगा तो सपथ लेने के छ माह बाद आपके गांव का पुलिया और सडक का पहले कार्य शुरू होगा। ग्रामीणों ने विधान सभा चुनाव का भी बहिष्कार करने की तैयारी बना लिया था। लेकिन प्रशासन और विधायक सांसद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने बहला फुसला कर ग्रामीणों को गांव में पुल और चम्चमाते सडक बनाने का वादा किया था। आज शासन प्रशासन के वादा खोखले शाबित हो रहा है।
जिला कलेक्टर भी गांव तक समस्या दूर करने को गांव निरीक्षण करने तक नहीं आते।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सडक पुल के लिये टेडर पास हो गया है। लेकिन क्षेत्रीय सांसद विधायक की लापरवाही के चलते आज स्कूली बच्चों को स्कूल जाना बंद करना पड रहा है। किसानों को भी हो रही परेशानी।
अजब गजब कार नामें देखने को मिलता है। इसी तरह हर साल ग्रामीणों द्वारा चंदा इक्ट्ठा कर इस पुल और सडक का मरम्मत किया जाता हैं। जिससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आने-जाने में आसानी हो जाये।
ग्रामीणों ने बताया की अगर 15 से 20 दिनों पुल और सडक का काम शुरू नही हुई तो सडक चक्का जाम कर हाईवे पर उग्र अंदोलन कर प्रदर्शन करने मजबूर हो जायेंगे।
क्षेत्र के ग्रामीण और सरपंच क्या कहते है देखिये पूरी रिपोर्ट।
सी एनआई न्यूज महासमुंद से गोवर्धन नंदे की रिपोर्ट।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.