दीपावली कवि गोष्ठी का प्रसारण
दीपों की रौशनी में गूंजेगी कविता — आकाशवाणी बिलासपुर से ‘दीपावली विशेष कवि गोष्ठी’ का प्रसारण 19 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से
जांजगीर, 18 अक्टूबर।
दीपों का पर्व दीपावली केवल घरों और गलियों को नहीं, बल्कि मन और विचारों को भी आलोकित करता है। इसी भाव को केंद्र में रखते हुए आकाशवाणी बिलासपुर द्वारा एक विशेष “दीपावली कवि गोष्ठी” का प्रसारण किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 19 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 से 11.30 तक आकाशवाणी बिलासपुर के 203.2 मेगा हर्ट्ज पर प्रसारित होगा।
इस साहित्यिक आयोजन में क्षेत्र के प्रसिद्ध कवि और रचनाकार दीपावली की प्रेरणा, प्रकाश और सकारात्मकता को अपनी कविताओं के माध्यम से अभिव्यक्त करेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाग लेंगे —
उमाकांत टैगोर सुप्रसिद्ध गीतकार जांजगीर,
सुश्री अर्पणा शर्मा, लोकप्रिय कवयित्री, अकलतरा,
तथा सुरेश पैगवार, जनसंपर्क विभाग, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर रहेंगे।
कवि गोष्ठी का संचालन सुरेश पैगवार द्वारा किया जाएगा, जो अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए जाने जाते हैं।
आकाशवाणी बिलासपुर के कार्यक्रम अधिकारियों के अनुसार यह विशेष प्रसारण दीपावली की शुभ वेला पर श्रोताओं को साहित्यिक और सांस्कृतिक आनंद से भर देगा। कार्यक्रम में कवियों की रचनाएँ न केवल त्योहार की खुशी और सामाजिक संदेश को प्रतिबिंबित करेंगी, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, सद्भाव और सृजनशीलता की भावना को भी उजागर करेंगी।
दीपों के इस पावन पर्व पर प्रसारित होने वाली यह कवि गोष्ठी श्रोताओं के लिए एक सुंदर उपहार साबित होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक त्योहारों के माध्यम से हिंदी कविता और लोक संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।
आकाशवाणी बिलासपुर ने सभी श्रोताओं से अपील की है कि वे 19 अक्टूबर की सुबह 11 बजे अपने रेडियो सेट पर दीपावली विशेष कवि गोष्ठी अवश्य सुनें और चिठ्ठी पत्री के माध्यम से हमें प्रतिक्रिया दें।
सुरेश पैगवार
संयोजक एवं संचालक
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.