पुरेना में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 संपन्न
खैरागढ़। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में संपन्न हुआ इस परीक्षा के माध्यम से बच्चों को अपनी संस्कृति,भाषा,तीज त्यौहार, सूर्य ग्रहण,चंद्रग्रहण इतिहास,
राजनीति,भूगोल,महापुरुष,क्रांतिकारी,शहीद,समाज सुधारक,वीरांगनाओं की जानकारी प्राप्त हुई यह परीक्षा सुबह 11.30 से प्रारंभ हुई जिसमें सौ नंबर का पूर्णांक भी था बच्चों को भावी भविष्य के आधार पर ओ एम आर सीट कैसे भरना है उसमें उत्तर को कैसे भरते हैं उसकी जानकारी प्रदान की गई उसके बाद बच्चों ने परीक्षा दिलाया उससे पूर्व जब उन्होंने इसके लिए निर्धारित फीस जमा किए थे उसी समय एक प्रश्न बैंक भी प्रदान किया गया था कक्षा पांचवी से कालेज तक के प्रत्येक कक्षाओं के लिए अलग अलग प्रश्न बैंक और प्रश्न तैयार किया गया था उसी आधार पर आज बच्चों ने अपनी परीक्षा दिलाया परीक्षा केंद्र प्रत्येक स्कूल को बनाया गया था उस स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं ही केंद्र अध्यक्ष और निरीक्षक के रूप में नि:शुल्क सेवा प्रदान किए सभी बच्चों को प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन और सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा ने बधाई और शुभकामनाएं दी



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.