महिलाओं के आजीविका संवर्धन का उत्सव : क्षेत्रीय सरस मेला 2025 का भव्य शुभारंभ
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर-स्व-सहायता समूहों की महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और उनके उत्पादों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से क्षेत्रीय सरस मेला 2025 का आयोजन साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर में किया गया । यह मेला 18 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।
इसका शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप तथा उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने किया।
मुख्य अतिथि केदार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्रीय सरस मेला 2025 हमारे प्रदेश सहित देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि यह वर्ष हमारे प्रदेश की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है और इन 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने विकास के कई आयामों को छुआ है। राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है। हमें लोकल फॉर वोकल की दिशा में आगे बढ़ते हुए स्व-सहायता समूहों की बहनों द्वारा निर्मित उत्पादों का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने शासन की लखपति दीदी एवं ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया।
उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि हमारा देश और प्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर है, और क्षेत्रीय सरस मेला इसका सशक्त उदाहरण है। इस मेले में 202 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के स्व-सहायता समूहों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार संस्कृति को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण अंचलों तक सभी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए सतत कार्यरत है ।मेला में 202स्टाल स्वसहायता के उत्पादों के लिए तथा 16 फूड स्टाल स्थापित किए गए हैं। इस मेला मे कई राज्यों के स्वसहायता समूह भाग लै रहे है। इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप यदु पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह, कलैक्टर डां.गौरव सिंह जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.