व्यापारी संघ की अपील दिवाली त्योहार पर ऑनलाइन श खरीदी ना करें अपने नजदीकी छोटे व्यापारियों से खरीदी करे ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर शहर की अग्रणी व्यापारी संगठन महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष विमल बाफना महासचिव राम चौरसिया कोषाध्यक्ष विनोद जोशी उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने शहरवासियों से अपील की हैं कि वे आंन लाईन खरीदी ना कर अपने क्षेत्र के नजदीकी व्यापारियों से छोटी छोटी गुमटी और पसरा में व्यापार करने वाले लोगों से खरीदी करें जिससे व्यापारीयों एवं इन गरीब परिवारों के परिवार में दीपावली के अवसर खुशियां मिले , साथ-साथ उनका पारिवारिक जीवन भी अच्छे से चल सके वह भी खुशियां का पर्व बच्चों के साथ मना सके लाखे नगर क्षेत्र से रायपुरा ब्रिज तक प्रमुख दुकानों में सभी प्रकार के कपड़े जूता चप्पल मोबाइल बर्तन दुकान कपड़ा दुकान गारमेंट्स पूजा सामग्री ऑटो पार्ट्स सभी चीजें उपलब्ध है ।
लाखे नगर क्षेत्र में पारंपरिक धार्मिक संस्कृति के सभी सामान एक ही जगह उपलब्ध हो जाते हैं जैसे मिट्टी के दिए लक्ष्मी पूजन की सामग्री अन्य पारंपरिक समान मिल जाते हैं जिन्हें लेने हेतु पूरे शहर से लोग खरीदारी हेतु आते हैं हम सभी ग्राहकों से विनम्र आग्रह है कि अपने नजदीकी दुकान से खरीदी कर महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ की उपहार कूपन योजना का लाभ उठाएं जिसमें ग्राहकों को 500 की खरीद पर एक कूपन दिया जा रहा जिसमें एक्टिवा फ्रिज वाशिंग मशीन टीवी प्रेशर कुकर दीवाल घड़ी मिक्सर ग्राइंडर ट्रॉली बैगआदि समान उपहार स्वरूप भेंट की जाएगी
यह जानकारी व्यापारी संघ के विमल बाफना राम चौरसिया विनोद जोशी राजकुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी है ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.