Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 11, 2025

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25वीं वार्षगाठ के उपलक्ष्य में ‘‘रजत जयंती’’ महोत्सव के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता अभियान एवं शहीदों का सम्मान तथा रक्तदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 राजनांदगांव


छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25वीं वार्षगाठ के उपलक्ष्य में ‘‘रजत जयंती’’ महोत्सव के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता अभियान एवं शहीदों का सम्मान तथा रक्तदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।



03.10.2025 से 10.10.2025 तक ‘‘रजत जयंती’’ के दौरान राजनांदगांव पुलिस द्वारा 40 जगहों पर साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध, यातायात एवं नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाकर 5790 लोंगो को जागरूक किया गया।



रजत जयंती’’ महोत्सव के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस द्वारा शहीदों का सम्मान एवं रक्तदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।


रक्षिति केंद्र राजनांदगांव में 13 जवानों द्वारा रक्तदान दिया गया।


शहीदों को समर्पित कार्यक्रम के तहत् जिला राजनांदगांव में निवासरत कुल 33 शहीद परिवारों का कुशलक्षेम की जानकारी प्राप्त कर श्रीफल भेट कर उनका सम्मान किया गया।


इस अभियान के दौरान ऑनलाइन फ्रॉड, फेक कॉल, फिश्ंिाग लिंक, लोन ऐप, सोशल मीडिया ठगी, ए.पी.के. फाईल आदि के माध्यम से होने वाले सायबर ठगी के संबंध में जानकारी दी गई। 


बताया गया कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी (ओटीपी पासवर्ड, बैंक विवरण) किसी को साझा न करें।


सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से मित्रता करने एवं निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई। 


व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम, फेसबुक में टू-स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग करने एवं समय-समय पर पासवर्ड बदलने की आवश्यकता बताई गई।

ऑननलाइन ठगी या साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने में सूचना देने के लिए कहा गया।


घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक किया गया।


महिलाओं को अपने अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।


यातायात के संबंध में आम नागरिकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा, नाबालिग ड्राइविंग एवं वाहन चलाते समय मोबाइल के उपयोग से बचने के बारे में समझाया गया।


छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25वीं वर्षगाठ के तारतम्य में शासन द्वारा रजत जयंती’’ महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। रजत जयंती महोत्सव के दौरान शासन के सभी विभागों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत गृह विभाग को 03 अक्टूबर से 10 अक्टूबर/2025 तक सायबर जागरूकता, महिला सुरक्षा पर जन-जागरूकता अभियान, यातायात नियमों पर जन-जागरूकता अभियान, सड़क सरुक्षा माह आयोजन, शहीदों को समर्पित कार्यक्रम, रक्तदान शिविर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु आदेश दिया गया था जिसके तहत राजनांदगांव जिले में पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 03.10.2025 से 10.10.2025 तक ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों/ सार्वजनिक जगहों/हाट बाजार में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक किया गया। जिसमें ऑनलाइन ठगी, फेक कॉल, फिश्ंिाग लिंक, लोन ऐप और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें तथा अपनी निजी जानकारी जैसे ओटीपी, पासवर्ड और बैंक विवरण किसी को साझा न करें। साथ ही सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से मित्रता करने एवं निजी फोटो-वीडियो साझा करने से बचने व 2-स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग करने, समय-समय पर पासवर्ड बदलने और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा नजदीकी थाने से संपर्क करने की अपील की गई। साथ ही पुलिस द्वारा घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। महिलाओं को अपने अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई तथा यातायात के संबंध में आम नागरिकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा, नाबालिग ड्राइविंग एवं मोबाइल के उपयोग से बचने के बारे में समझाया गया।


सम्पूर्ण जिले में विगत एक सप्ताह में 40 जगहों पर जागरूकता अभियान के दौरान 5790 लोंगो को जागरूक किया गया। रक्षिति केंद्र राजनांदगांव में रक्तदान शिविर लगाकर 13 पुलिस जवानों द्वारा रक्तदान दिया गया। जिला राजनांदगांव में निवासरत कुल 33 शहीद परिवारों का कुशलक्षेम की जानकारी प्राप्त कर सम्मानित किया गया। शहीद पुलिस अधिकारी/कर्मचारी जो स्कूल/कॉलेजो में पढ़ाई किये है इस स्कूल/कॉलेज में जाकर अध्यापकों व विद्यार्थियों के साथ उनके शहदत को याद करते हुये पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad