Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 19, 2025

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दीपावली पर गन्ना किसानों को दी ऐतिहासिक सौगात उप मुख्यमंत्री ने 30 लाख की लागत से बने बलराम सदन किसान रेस्ट हाउस का किया लोकार्पण उप मुख्यमंत्री ने धनतेरस के अवसर पर गन्ना किसानों को 11.09 करोड़ का बोनस राशि का चेक वितरण किया

 उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दीपावली पर गन्ना किसानों को दी ऐतिहासिक सौगात 



उप मुख्यमंत्री ने 30 लाख की लागत से बने बलराम सदन किसान रेस्ट हाउस का किया लोकार्पण


उप मुख्यमंत्री ने धनतेरस के अवसर पर गन्ना किसानों को 11.09 करोड़ का बोनस राशि का चेक वितरण किया


रियायती दर पर शेयर धारक किसानों को शक्कर का वितरण किया, किसानों की खुशियाँ हुई दोगुनी


उप मुख्यमंत्री ने पंडरिया में किसान सदन, 5 लाख का सी सी रोड और 2 लाख 50 हजार रूपए की लागत से नली निर्माण की घोषणा की


छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली सरकार है– उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा




      कवर्धा, 18 अक्टूबर 2025। उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने दीपावली पर्व को गन्ना किसानों के लिए ऐतिहासिक बनाते हुए आज भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना परिसर में 30 लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक किसान रेस्ट हाऊस बलराम सदन का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। इस रेस्ट हाउस में सुविधा केंद्र में किसानों के ठहराव, विश्राम और आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। दीपावली पर धनतरेस में सौगातों की झड़ी लगाते हुए उप मुख्यमंत्री ने पेराई सत्र 2024–25 के गन्ना विक्रय करने वाले किसानों को 11.09 करोड़ रुपये का बोनस राशि का चेक प्रदान किया, जिससे किसानों को आर्थिक बल मिला। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने शेयरधारक गन्ना उत्पादक किसानों को रियायती दर पर 50 किलो शक्कर वितरित कर त्यौहार की खुशियों को दोगुना कर दिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने पंडरिया में किसान सदन, 5 लाख का सी सी रोड और 2 लाख 50 हजार रूपए की लागत से नली निर्माण की घोषणा की।

          उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतत् रूप से कार्य कर रही है। किसानों की आर्थिक उन्नति एवं समृद्धि के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम प्रदेश के खेत खलिहानों में स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में लगातार बढ़ रहे गन्ना उत्पादन को देखते हुए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना की पेराई क्षमता बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है, जिससे किसानों को और बेहतर सुविधा तथा मूल्य प्राप्त हो सके। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में इस वर्ष भी रियायती दर पर शेयर धारक गन्ना किसानों को 50 किलो शक्कर वितरण का शुभारंभ किया गया है। रियायती दर पर शक्कर वितरण का यह कार्यक्रम लगातार दूसरे वर्ष संचालित किया जा रहा है, जिससे किसान को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

       उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि यह कारखाना किसानों का है, इसे भी किसानों ने ही मिल-जुलकर आगे बढ़ाना है। सरकार की मंशा स्पष्ट है कि कारखाना चलाने में किसानों की भागीदारी बढ़े और उन्हें प्रत्यक्ष लाभ मिले। वर्तमान में इस गन्ना सहकारी शक्कर कारखाना की पिराई क्षमता 4 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन की है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे अपने अधिक से अधिक गन्ने का विक्रय यहीं कारखाने में करें, ताकि पैदावार का उचित मूल्य सीधे उनके हाथों तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए आधुनिक ‘किसान सदन’ का निर्माण किया गया है, जहां प्रतीक्षा कक्ष, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि इस सदन का अधिक से अधिक उपयोग करें और अपनी सुविधाओं का लाभ लें।

      उप मुख्यमंत्री ने कहा कि निकटवर्ती ग्रामों से गन्ना लाने-ले जाने हेतु जिन ग्रामीण सड़कों की हालत खराब है, उनकी मरम्मत के लिए स्वीकृति जारी हो चुकी है। कारखाना तक पहुँचने वाली सभी प्रमुख सड़कों को भी दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि परिवहन में कोई बाधा न आए। उन्होंने बताया कि कवर्धा जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मज़बूती देने के लिए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिल गई है, और शीघ्र भूमि पूजन किया जाएगा। जिला अस्पताल को अपग्रेड कर 220 बिस्तरों वाला आधुनिक अस्पताल बनाया जा रहा है। मरीजों की जांच सुविधा बढ़ाने के लिए आधुनिक सिटी स्कैन मशीन भी पहले ही स्थापित की जा चुकी है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि आज कवर्धा में भोजली तालाब के सामने ‘हनुमंत वाटिका’ का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही चिल्फी से रेंगाखर मार्ग हेतु 11 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जिससे इस पर्यटन एवं व्यवसायिक कॉरिडोर को गति मिलेगी।

      उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन और छत्तीसगढ़ सरकार की दृढ़ इच्छा-शक्ति के परिणामस्वरूप बस्तर क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन का अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीते कुछ वर्षों में लगातार चलाए जा रहे समन्वित सुरक्षा एवं विकास अभियान ने अब बड़े परिणाम देना शुरू कर दिया है। केवल एक ही दिन में 210 नक्सली हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटे हैं, जो छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता और विकास यात्रा के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और गर्व का क्षण है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में आने वाले समय में समूचे बस्तर को न केवल पूरी तरह नक्सलमुक्त बनाया जाएगा, बल्कि इसे छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख एतिहासिक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा, जहाँ शांति, विकास और समृद्धि एक साथ आगे बढ़ेंगे।

      बलराम सदन किसान रेस्ट हाउस बनने से किसानों को सुविधा मिलेगी। वर्षों से ग्रामीण अंचलों से गन्ना बेचने के लिए कारखाना पहुंचने वाले किसानों की एक प्रमुख समस्या थी कि लंबी प्रतीक्षा के दौरान उनके बैठने व विश्राम के लिए कोई समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी। बारिश हो या तेज धूप किसान खुले आसमान के नीचे ही घंटों तक प्रतीक्षा करने को विवश होते थे। किसानों की इसी वर्षों पुरानी मांग का समाधान करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज इसे साकार रूप प्रदान किया। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव डॉ सियाराम साहू, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गंगाबाई लोकचंद साहू, श्रीमती पूर्णिमा मनीराम साहू, बोड़ला जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रामकिंकर वर्मा, उपाध्यक्ष श्री नंद श्रीवास, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे, श्री संतोष पटेल, श्री बरसाती वर्मा, श्री गोकुल चंद्रवंशी, श्री दिनेश चंद्रवंशी, श्री जुम्मन चंद्रवंशी, श्री भागवत चंद्रवंशी, श्री डोमन चंद्रवंशी,  कारखाना प्रबंधक श्री जी एस शर्मा सहित किसान उपस्थित थे।


पेराई सीजन वर्ष 2024-25 में गन्ना विक्रय करने वाले किसानों को अब तक कुल 126 करोड़ 53 लाख रुपये का हुआ भुगतान


भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा पेराई सीजन वर्ष 2024-25 में गन्ना विक्रय करने वाले किसानों को अब तक कुल 126 करोड़ 53 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। समर्थन मूल्य पर मई 2025 में 87.65 करोड़ रुपये, तथा जुलाई में 27.79 करोड़ रुपये रिकवरी भुगतान के रूप में किसानों के खातों में अंतरित किए गए। इसके अतिरिक्त दीपावली पूर्व 11.09 करोड़ रुपये का बोनस भी किसानों को प्रदान किया जा चुका है। कारखाना क्षेत्र में कुल 11,763 किसान गन्ना आपूर्ति करते हैं तथा इस वर्ष कुल 2,78,177 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई संपन्न हुई है।


सर्व सुविधायुक्त बलराम सदन किसान रेस्ट हाऊस में मिलेगी सुविधा


भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना परिसर में करीब 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित यह किसान रेस्ट हाऊस बलराम सदन पूरी तरह से सर्वसुविधायुक्त है। इसमें एसी युक्त कक्ष, ठंडा पेयजल के लिए वाटर कुलर, मनोरंजन के लिए टीवी, स्वच्छ शौचालय, बैठने की आरामदायक व्यवस्था, साफ-सफाई और जल सुविधा जैसी सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। किसान रेस्ट हाऊस में लाखों किसान को लाभ मिलेगा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad