Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 3, 2025

नवरात्रि पर्व के दौरान राजनांदगांव पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारी एवं जवानों द्वारा डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर एवं दुर्गा पंडालों व गरबा आयोजनों में जाकर लगभग 3500 से अधिक लोगों को जागरूक किया गया।

 राजनांदगांव 


नवरात्रि पर्व के दौरान राजनांदगांव पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।



पुलिस अधिकारी एवं जवानों द्वारा डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर एवं दुर्गा पंडालों व गरबा आयोजनों में जाकर लगभग 3500 से अधिक लोगों को जागरूक किया गया।

 

आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फेक कॉल, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की जानकारी दी गई। 


सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और जागरूकता के उपायों के बारे में समझाया गया।


पंडालों में उपस्थित श्रद्धालुओं और आयोजकों को साइबर सुरक्षा से संबंधित पाम्पलेट वितरित किए गये।


पाम्पलेट में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और आवश्यक सावधानियों का उल्लेख किया गया। 



त्योहार के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाया गया अभियान।


पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन पर जिले के विभिन्न थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान राजनांदगांव जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर एवं दुर्गा पंडालों और गरबा आयोजनों में पहुँचकर साइबर जागरूकता 




अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 3500 से अधिक आमजनों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड, फेक कॉल, ओटीपी शेयरिंग और संदिग्ध लिंक जैसे साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। लोगों को सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल और सतर्कता के उपाय समझाए गये। जागरूकता अभियान के हिस्से के रूप में पुलिस ने उपस्थित श्रद्धालुओं और आयोजकों को साइबर सुरक्षा से संबंधित पाम्पलेट भी वितरित किये, जिसमें हेल्पलाइन नंबर 1930 और सावधानियों का उल्लेख किया गया है। राजनांदगांव पुलिस का यह प्रयास त्योहार के दौरान लोगों की सुरक्षा और साइबर अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से किया गया है।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad