छात्राओं को मिली साइकिल — सरकार की सरस्वती साइकिल योजना से बढ़ेगी बालिकाओं की शिक्षा में भागीदारी*
जनपद सदस्य रोहणी नेतु यादव ने कहा — अब छात्राओं को नहीं चलना पड़ेगा पैदल 4 से 5 किलोमीटरों तक
CNI news बिलासपुर से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिट्ठूनवगाव में आज सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस योजना से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी तथा वे अपने अध्ययन में अधिक समय दे सकेंगी।
निशुल्क वितरण कार्यक्रम में जिला सदस्य निरंजन पैकरा,जनपद सदस्य रोहणी नेतु यादव,सरपंच शिव पैकरा ,कोंचरा सरपंच गणपत मरावी , ब्लॉक अध्यक्ष राजू सिंह, शिवमान खुसरो,बृजपाल पैकरा, शिक्षक कौशल सिह पैकरा,शिक्षक बाबूराम ,विश्वनाथ पैकरा, उपसरपंच रविशंकर यादव,पंचू एवं संस्था के प्राचार्य सर समस्त स्टाप एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे नेतु यादव ने शासन की योजना के बारे मे विस्तार से चर्चा किये एवं सभी बच्चे को शिक्षा को बढ़वा देने के लिए प्रेरित किये
इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए जनपद सदस्य रोहणी नेतु यादवव ने कहा कि “सरकार के माध्यम से साइकिल मिलने पर विद्यार्थी बहुत खुश हैं। उनके अभिभावक भी प्रसन्न हैं, क्योंकि पहले कई बच्चे 4 से 5 किलोमीटर दूर से पैदल चलकर विद्यालय आते थे। इससे समय भी अधिक लगता था और पैरों में दर्द की समस्या भी रहती थी। अब साइकिल मिलने से छात्राओं को बड़ी राहत मिली है।”
गौरतलब है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिट्ठूनवगाव क्षेत्र का एक प्रमुख शिक्षण संस्थान है, जहाँ से हर वर्ष कई विद्यार्थियों का चयन नवोदय विद्यालय और सैनिक विद्यालय में होता है। इस उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के चलते आसपास के गांवों से भी अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश इसी विद्यालय में दिलाने को प्राथमिकता देते हैं।
सरकार की सरस्वती साइकिल योजना निश्चित रूप से ग्रामीण अंचलों में शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रही है, जिससे छात्राओं का आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति लगाव दोनों बढ़ रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.