Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, October 23, 2025

एमपी में आधी रात 7 आईपीएस के तबादले राजाबाबू सिंह के पास सिर्फ प्रशिक्षण का जिम्मा; इरशाद वली को एसएएफ भोपाल रेंज का अतिरिक्त प्रभार

 एमपी में आधी रात 7 आईपीएस के तबादले



राजाबाबू सिंह के पास सिर्फ प्रशिक्षण का जिम्मा; इरशाद वली को एसएएफ भोपाल रेंज का अतिरिक्त प्रभार


भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने बुधवार की आधी रात को 7 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें एडीजी और आईजी स्तर के अफसर हैं।



सीनियर आईपीएस राजाबाबू सिंह, डीपी गुप्ता, केपी व्यंकटेश्वर राव और इरशाद वली की भूमिका में बदलाव किया गया है।


गृह विभाग के आदेश में एडीजी प्रशिक्षण पीएचक्यू और शिकायत व मानव अधिकार पीएचक्यू (अतिरिक्त प्रभार) राजाबाबू सिंह को को एडीजी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे एडीजी शिकायत और मानवाधिकार की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।


आईजी एसएएफ पीएचक्यू इरशाद वली को आईजी एसएएफ भोपाल रेंज और आईजी एसएएफ पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


देव प्रकाश और व्यंकटेश्वर राव को भी अतिरिक्त प्रभार


देव प्रकाश गुप्ता को एडीजी मानव अधिकार, शिकायत पीएचक्यू की जिम्मेदारी के साथ एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, को-ऑपरेटिव फ्रॉड, लोक सेवा गारंटी, पुलिस मैन्युअल, आरएंडडी और पुलिस सुधार पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


एडीजी नारकोटिक्स केपी व्यंकटेश्वर राव को एडीजी तकनीकी सेवाएं पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईजी ईओडब्ल्यू भोपाल सुशांत सक्सेना को आईजी इन्वेस्टिगेशन पीएचक्यू, चैत्रा एन आईजी शिकायत और मानव अधिकार को आईजी एससीआरबी पीएचक्यू और कुमार सौरभ आईजी आजाक पीएचक्यू को आईजी एसआईएसएफ और आजाक आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad