विदिशा मध्यप्रदेश।
दीपावली पर्व पर सुगम यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस व नगर पालिका की संयुक्त कार्यवाही
मुख्य बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों व बीच सड़क पर वाहन खड़े करने वालों को दी गई समझाइश
आगामी दीपावली त्यौहार के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से विदिशा यातायात पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा माधवगंज एवं मुख्य बाजार क्षेत्र में अभियान चलाया गया।
इस दौरान टीम ने दुकानदारों को समझाइश दी कि वे सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें तथा वाहन चालक बीच सड़क पर वाहन खड़ा न करें, अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में तथा थाना यातायात प्रभारी श्री आशीष राय के नेतृत्व में संपन्न की गई। इस दौरान यातायात पुलिस एवं नगर पालिका टीम के अधिकारी / कर्मचारी भी मौजूद रहे।
CNI NEWS विदिशा मध्यप्रदेश से शेषनारायण कलावत की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.