बिहार चुनाव : आदर्श आचार संहिता लागू
कैमूर भभुआ बिहार।
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के पत्रांक-ECI/IPN/316/2025 दिनांक-06.10.2025 द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 की घोषणा प्रेस नोट दिनांक-06.10.2025 को जारी कर दी गई है। आयोग द्वारा प्रेस नोट जारी किये जाने के साथ ही संपूर्ण जिला में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। सभी कार्यालयों के प्रधान को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन हेतु विधि सम्मत कार्रवाई किये जाने हेतु निदेश दिये गये हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, कैमूर श्री सुनील कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कैमूर श्री हरि मोहन शुक्ला के द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर स्थित मुंडेश्वरी सभागार में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ब्रीफिंग किया गया।
बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के तहत कैमूर जिलान्तर्गत चारों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव कार्यक्रम निम्नवत है :-
1. अधिसूचना जारी होने की तिथि 13.10.2025
2. नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20.10.2025
3. नाम निर्देशन पत्रों के संवीक्षा की तिथि 21.10.2025
4. अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 23.10.2025
5. मतदान की तिथि 11.11.2025
6. मतगणना की तिथि 14.11.2025
7. वह तिथि जिसके पूर्व निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जायेगी 16.11.2025
कैमूर जिला अंतर्गत सेक्टर पदाधिकारी की संख्या निम्नवत है:-
203-रामगढ़ - 37
204-मोहनियां(अ०जा०) - 33
205-भभुआ - 36
206-चैनपुर - 51
कैमूर जिला अंतर्गत मतदान केंद्र की संख्या निम्नवत है:-
203-रामगढ़ - 346
204-मोहनियां(अ०जा०) - 354
205-भभुआ - 354
206-चैनपुर - 430
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान के पश्चात सभी पोल्ड ईवीएम मशीनों को बाजार समिति मोहनियां में संग्रहण किया जाएगा।
कैमूर जिला अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत निर्वाची पदाधिकारी की विवरणी निम्नवत है:-
203-रामगढ़ श्री कमलाकांत त्रिवेदी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, मोहनियां
204-मोहनियां(अ०जा०) श्री अनिरुद्ध पांडे, अनुमंडल पदाधिकारी, मोहनियां
205-भभुआ श्री अमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ
206-चैनपुर सुश्री श्रेया कुमारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, भभुआ
निर्वाचन व्यय पर निगरानी हेतु 13 फ्लाइंग स्क्वाड, 42 SST, 11 VST, 5 मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट (कर्मनाशा, महदाईच, बड़ौरा, ककरैत, अखिनी) बनाए गए हैं।
रिपोर्टर संतोष कुमार चतुर्वेदी
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.