Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 14, 2025

राज्य के पेंशनरों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से रायपुर आगमन पर स्वागत और ज्ञापन हेतु समय मांगा ।

 राज्य के पेंशनरों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से रायपुर आगमन पर स्वागत और ज्ञापन हेतु समय मांगा ।





सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। 

रायपुर-भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर राज्योत्सव के अवसर पर 1 नवंबर 25 को छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वागत किया है और उनसे प्रत्यक्ष भेंट ,अभिनंदन और ज्ञापन हेतु प्रतिनिधि मंडल को समय प्रदान करने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी  रायपुर संभाग के अध्यक्ष प्रवीण कुमार त्रिवेदी ने दी है।

        भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा एवं महामंत्री अनिल गोल्हानी ने बताया है कि प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने अपने पत्र में केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक्ट मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 (6) को विलोपित करने हेतु कार्यवाही करने का उल्लेख किया है और बताया है कि इस धारा 49 की वजह से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से 7 लाख बुजुर्ग पेंशनर्स आर्थिक स्वत्वो के विलम्बित रहने के कारण दुखी है और इसी धारा के कारण "मोदी के गारंटी" में किए गए वायदा जिसमें केंद्र द्वारा देय तिथि से मिलने वाले महंगाई राहत के लाभ से दोनों राज्य के पेंशनर्स वंचित है।

 भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला रायपुर अध्यक्ष आर जी बोहरे ने बताया है कि प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने अपने लिखे पत्र को जी मेल और जोहो मेल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्यसचिव, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक रायपुर को 13 अक्टूबर को प्रेषित कर समय मांगा है। 

 भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारी क्रमशः पूरन सिंह पटेल, टी पी सिंह,बी एस दसमेर, ओ डी शर्मा,अनिल पाठक, लोचन पाण्डे, आर के टंडन,नरसिंग राम, एम एन पाठक, मालिक राम वर्मा, बी एल यादव, आर के दीक्षित, टी एल चंद्राकर, शैलेन्द्र सिन्हा, आर के साहू, भीमराव जाम्हले, एस सी भटनागर, डी के पांडेय श्रीमती उर्मिला शुक्ला , कलावती पांडे, वंदना मिश्रा आदि ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ आगमन पर खुशी जाहिर किया है और भरोसा जताया है कि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल को लोकप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुजुर्ग पेंशनरों के साथ न्याय करते हुए चर्चा ज्ञापन और स्वागत अवसर जरूर देंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad