छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व मातर में जनपद अध्यक्ष श्री डॉ. दौलतराम पाल जी हुए शामिल
सिमगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नवापारा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनाए जा रहे छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व मातर में जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल जी सम्मिलित हुए इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों में सहभागिता निभाई और कहा कि —
“हमारे छत्तीसगढ़ के लोक पर्वों की छटा देखते ही बनती है, मन गदगद हो जाता है। छत्तीसगढ़ की सरलता ही हमारी असली शक्ति है, और इस शक्ति को सदैव बनाए रखना हमारा संकल्प है।”
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि गण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे गांव के युवाओं व महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक पारंपरिक नृत्य एवं गीतों के माध्यम से मातर पर्व की संस्कृति को जीवंत किया।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.